||आदत से मजबूर||
देवकीनंदन सिंघानिया हाल ही में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं,वैसे तो उनका विषय रसायनशास्त्र था लेकिन रिटायरमेंट के नज़दीक आते आते उनकी गहरी रुचि इतिहास में होती चली गई,उनका बस नहीं चलता था वरना वे इतिहास को अपने तरीके से लिखवाते, उनको लगता था कि जो वर्तमान में हम इतिहास जानते/पढ़ते हैं वो बिल्कुल गलत है,सिंघानिया याने वैश्य जाति के होने के बावजूद उनकी रुचि इस बात में रहती कि समाज ने "ब्राह्मणों" के गिरते सम्मान को कैसे रोका जाए,उनकी नज़र में यदि कोई क्षेष्ठ है तो उनकी सोच और उनकी कलम,इसी चिंता में वे ब्राह्मणों की नयी नयी परिभाषाएं गढ़ते थे और वर्तमान पीढ़ी के ब्राह्मणों से उनकी गहरी नाराज़गी रहती कि ये पीढ़ी ब्राह्त्व की रक्षा के सारे सूत्र भूल चुका है, उनका आजकल चरक संहिता के अध्यापन में गहरी रुचि रहती थी, अब उनका विश्वास हो चला था कि एलिपेथीक विधा ने हमे बहुत ठगा है तो वो सभी लोगों को एली पेथी के बजाय आयुर्वेदिक,होम्योपैथी,यूनानी और अन्य पेथी के कॉक टेल से उपजी अपनी पेथी से इलाज करवाने की बिना मांगी सलाह देने लगे थे,उन्हें ये गलतफहमी रहने लगी कि वे भी किसी डॉक्टर से कम नही है। घरवाले सिंघानिया जी की बेवजह की टोका टाकी से परेशान रहने लगे और उस दिन को कोसने लगे जिस दिन वे सेवानिवृत हुए थे। उनके अंदर का श्रेष्ठता का भाव उन्हें मोहल्ले के अंदर अलग थलग करने लगा। उनकी जातिवादी सोच ने इसमें आग में घी का काम किया। एक दिन उनका बेटा अबीर जो इंजीनियर था बड़बड़ाते हुए घर आया और अपनी माँ पर बरस पड़ा "माँ ये पापा को क्या हो गया है?" माँ बोली "क्या हुआ बेटा","पापा फेसबुक पर मेरी फ़ोटो किसी माधव तिवारी के नाम से एकाउंट चला रहे हैं और उसमें अंट शंट जातिवादी टिप्पणियां करते है"पहले तो सिंघानिया जी ने इससे इंकार किया लेकिन बाद में धीरे से स्वीकार कर लिया और कहा "ऐसा मैं आज के मार्ग से भटके युवाओं को सुधारने के लिए करता हूं, तुम्हारे फ़ोटो का उपयोग इसलिए करता हूँ कि ताकि अधिक से अधिक युवा मुझसे जुड़े" उनके विचार सुन घर वालों ने अपना सिर धुन लिया।
आजकल सिंघानियां को नया शौक पाल लिया है देश में "इस्लामोफोबिया" का प्रचार प्रसार करना,इसके चलते उनकी छवि और विवादास्पद हो गयी उनकी अनाप शनाप बातों से उनके बेटे अबीर को कई बार अपने मित्रों में नीचा देखना पड़ता।
इधर कुछ दिनों से उनकी धर्मपत्नी के पैरों में तकलीफ रहने लगीं थी,घर वालों ने कई बार उनगें किसी आर्थोपेडिक को दिखाने की बात तो सिंघानियां जी ने उनका इलाज अपने देसी नुस्खों से करने में ज़्यादा रुचि दिखायी, धीरे धीरे ये मामला बिगड़ने लगा तो अबीर ने मां को अपने दोस्त डॉ फरीद शेख जो शहर का जाना डॉक्टर था को चुपचाप दिखाया, डॉ फरीद ने बताया "आंटी के इलाज में उपयोग किए गए देसी नुस्खों से न सिर्फ पैर में सुन्नपन आ गया है,बल्कि उनके हार्ट को भी नुकसान पहुंचा है,इनके पैर की एक सर्जरी करनी पड़ेगी ताकि उनके पैर की नसों में रक्त प्रवाह ठीक से हो सके" जब ये बात घर वालों को बताई गयी तो सिंघानियां को पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज डॉ फरीद शेख की बजाय किसी हिन्दू डॉक्टर से करवाने की जिद पकड़ ली ,तब मजबूर होकर ये ऑपरेशन डॉ शेषाद्रि नाथ बेनजी से करवाने का निर्णय हुआ।अगले दिन उनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और डेढ़ घण्टे तक ऑपेरशन चला और तीन दिन बाद छुट्टी दे दी गयी।
जब अबीर की माँ घर आ गयी तो हर दूसरे दिन उन्हें देखने डॉक्टर फरीद शेख आ रहे थे।
वो अपने साथ डॉ बैनर्जी के पर्चे पर लिखी दवाइयों को देकर उन्हें खाने के तौर तरीके बताने लगे।इधर सिंघानियां जी डॉ बैनर्जी की तारीफ करते नहीं थकते और उन्हें सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर बताते।ऐसा कह कर वे डॉ फरीद शेख को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे,लेकिन डॉ फरीद शेख भी सिंघानिया जी की बातों से खुले दिल से सहमति जताते।तभी डॉ फरीद शेख ने कहा "अब शायद डॉ बेनर्जी दवाई बदलेंगे तो आप सारी पुरानी दवाइयाँ दे दीजिए मैं उसको वापिस करवा दूँगा" ये बात सुन सिंघानियां जी बची हुई दवाइयां लेने अंदर गये तो अबीर की पत्नी चाय लेकर आयीं तो "नहीं भाभी जी मेरे रोज़े चल रहे हैं" तो अबीर की माँ बोलीं "तो क्या ऑपेरशन वाले दिन तुमने रोजे में मुझे खून दिया था"मम्मी के मुँह से ये बात सुन परिवार के लोग एक सुर में बोले "तो क्या ऑपेरशन वाले दिन आप ऑपेरशन थियेटर में मौजूद थे?" इस सवाल पर सन्नाटा छा गया तब सन्नाटे को तोड़ते हुए मम्मी बोली "अरे पगलों ये वहाँ न सिर्फ मौजूद था बल्कि अबीर की जिद पर मेरा ऑपेरशन भी फरीद ने ही किया था और जब बीच ऑपरेशन में मुझे खून की और जरूरत पड़ी तो फरीद ने मुझे अपना खून दिया नहीं तो O निगेटिव ब्लड ग्रुप इतनी आसानी से कहाँ मिलता है? मैंने ज़िंदगी में पहली बार देखा/सुना कि जो डॉक्टर ऑपेरशन कर रहा है वही खून भी दे रहा है,बेटा अब तो तेरा मेरा खून का रिश्ता हो गया है अब तेरे और अबीर में कोई अंतर नहीं है" ऐसा कहकर उनकी आँख में आंसू आ गए ये बाते सुन फरीद मुस्करा कर बोला "अरे आंटी इसमें कहने की बात है क्या? मैं हमेशा आप का बेटा ही था" तभी अबीर सब को मुँह पर उंगुली रख खामोश रहने का इशारा किया और बोला "चुप रहो पापाजी ने सुन लिया तो मम्मी का वो खून वापिस निकलवा लेंगे"सभी जोर से हँसे जब पीछे पलटे तो घबरा गये क्योंकि सिंघानियां जी ने ये सारी बाते सुन ली,वे अवाक होकर रह गये फिर धीरे धीरे आगे आये और बोले "बेटे फरीद मैं तो तुम्हे शुक्रिया कहने का हक़ भी खो बैठा फिर रुंधे गले से बोले "मैं तुम्हे इंसानियत के नाते तो धन्यवाद दे ही सकता हूँ" फरीद ने उनके हाथ पकड़ कर बोला "वैसे आप ठीक कहते हैं अंकल डॉक्टरों, नर्सों पर हमले करने वाले जाहिल है और वो अन्न नहीं घांस खाते है" ये बात सुन सिंघानियां जी चौकें और बोले अरे!! ये बात तो मैंने अपने फेसबुक फ्रेंड "रजत पंडित" से कही थी तो फरीद मुस्कराकर बोला "जब आप माधव तिवारी हो सकते है तो मैं रजत पंडित क्यों नहीं बन सकता,मैं आपकी ब्राह्मणों की तारीफ से सहमत हूँ,लेकिन आपकी तारीफ पर कुछ हक़ मुसलमानों का भी है" सिंघानियां जी झेंप कर बोले "क्यों नहीं,क्यों नहीं,लेकिन बेटा मैं तो फेसबुक पर मुसलमानों की बहुत बुराई करता था तो क्या तुम्हें बुरा नहीं लगा?" तो फरीद बोला "जो लोग डॉक्टर्स,नर्स पर हमला करे, पथराव करें वो जाहिल है,जो जमाती सरकार की मेहनत पर पानी फेरे वोदेशद्रोही हैं,अगर कुछ बुराई आपके धर्म में है तो दूध के धुले हम भी नहीं" ऐसा कह कर फरीद बोला"अच्छा मैं चलूँ मैं लेट हो रहा हूँ और फिर आंटी की ये दवाइयां वापिस कर नयी दवाइयां भी लेनी है" जैसे ही फरीद दरवाजे तक पहुँचा तो पीछे से सिंघानियां ने आवाज दी "अरे!! फरीद बेटा सुनना"और तेजी से चलकर उसके पास पहुंच कर उसे गले लगा लिया और बोले"माह ए रमज़ान मुबारक हो"