||मुखिया||
वीरेंद्र जी लगातार विनय को फोन लगाए जा रहे थे मगर उसका मोबाइल "नो रिप्लाय" आ रहा था,थक उन्होने वैष्णवी को फोन लगाया ,जैसे ही फोन की पहली घण्टी बजी वैष्णवी के मोबाइल पर नाम पलेश हुआ "बड़े भैया" तो ओ पी डी में मरीज देख रही वैष्णवी के हाथ रुक गए उसने तड़ाक से फोन उठाया और धीरे से बोली "बड़े भैया चरण स्पर्श" वीरेंद्र जी ने नर्म स्वर में बोले "खुश रहो"भाई ये विनय मेरा फोन क्यों रिसीव नहीं कर रहा,कहाँ है वो,उसकी तबियत तो ठीक है?" एज सांस में वो कई सवाल कर गए।वैष्णवी बोली "जी वो बिल्कुल ठीक है,शायद ओ टी में होंगे,मैं देखती हूँ।" "अच्छा,और तुम ठीक हो और हमारे चिड़िया और चकोर कैसे है?" वीरेंद्र जी बोले। "जी,मैं बिल्कुल ठीक हूँ और बच्चे भी ठीक है"वैष्णवी ने जबाब दिया।वीरेंद्र जी बोले "ज़रा विनय से मेरी बात करवाना"
वैष्णवी को याद आया परसों छिबरामऊ से बड़ी दीदी का फोन आया था वे कह रही थी उनकी बेटी छुटकी की सगाई होने वाली है और सभी को आना है,जब वैष्णवी ने विनय से पूछा तो वो बोला "मैं नही जा पाऊँगा, तुम बच्चों को लेकर चली जाना,मेरे दो-तीन ऑपेरशन है" वैष्णवी समझ गयी कि ये फोन इसी सिलसिले में आया है।
वीरेंद्र पाल डॉ विनय पाल गुप्ता के ताऊजी के बड़े लड़के थे और गोरखपुर के रामदयाल इंटर कॉलेज में बॉटनी के सीनियर लेक्चरर थे,दरअसल गोरखपुर का प्रतिष्ठित परिवार हुआ करता था कभी "सतपाल गुप्ता जी का परिवार और गोरखपुर के बड़े बाजार में उनकी "सतपाल एन्ड संस" के नाम से सोने-चांदी की एक बडी फर्म थी।सतपाल जी के दो बेटे राजपाल और रामपाल,राजपाल के दो बच्चे वीरेंद्र और अलका और रामपाल के एक बेटा विनय। सतपाल जी गोरखपुर का एक रसूखदार परिवार था,लक्ष्मी की इस परिवार की असीम कृपा थी और लक्ष्मी माता की यही कृपा लोगों और उनके खुद के परिवार जनों के लिए इर्ष्या और द्वेष का सबब बन गयी थी। इसी ईर्ष्या और द्वेष के चलते एक बार सतपाल जी की दुकान पर बड़ी डकैती पड़ी जिसमे डकैत दुकान पर झाड़ू मार के चले गए,सतपाल जी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और बीमार रहने लगे और कुछ दिनों में वो और उनकी पत्नी छः माह के अंतर से चल बसे,जैसे तैसे उनके बेटों राजपाल और रामपाल ने हिम्मत जुटायी और दोबारा खड़े होने की कोशिश करने लगे,दोनों भाइयों की मेहनत,अनुभव और संबध काम आने लगे और परिवार फिर पटरी पर आने लगा हालांकि पहले जैसा वैभव और यश तो नही लेकिन फिर भी परिवार की गाड़ी धीरे धीरे दौड़ने लगी,सभी परिवार एक जुट था और यही एकजुटता उनका संबल थी,अब सतपाल जी की जगह मुखिया बड़ा बेटा राजपाल ने ले ली थी और सारे परिवार की किसी भी समस्त गंभीर मामलों में अंतिम निर्णय राजपाल ही करते थे और उनका निर्णय सभी को शिरोधार्य होता था उनके छोटे भाई राजपाल की वही भूमिका होती थी जो रामायण में लक्ष्मण की होती थी। अब राजपाल अपने व्यवसाय में आ रही ऊँच-नीच को देखते हुए उन्होंने बच्चों को इस व्यवसाय से दूर करने का निर्णय किया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी आने वाली पीढ़ी को इस उतार चढ़ाव का सामना करना पड़े सो उन्होंने अपनी पत्नी विभा(जो स्वयं इंग्लिश में MA थी) से कहा कि वो बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे ।पति की बातों के मर्म को समझते हुए विभा ने देवरानी रंजना को सारी बातें समझायी और घर की बागडोर उसके हवाले कर खुद को बच्चों की पढ़ाई में डुबो दिया,वीरेंद्र की रुचि बॉयलोजी में थी और अलका की रुचि अपने पिता की तरह कॉमर्स में थी तो इन दोनों बच्चों ने अपने भविष्य की रूप रेखा बना ली थी,अलका, वीरेंद्र और विनय में दो दो साल का अंतर था,घर की बड़ी बेटी अलका को माँ का मार्गदर्शन मिला और उसने सी ए बनने की ठान ली,इधर वीरेंद्र पर डॉक्टर बनने का भूत सवार था तो वो अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने लगा,पहली बार में उसका MBBS के लिए चयन नहीं हो पाया तो उसके पीछे चल रहे विनय ने बड़े भाई से प्रेरित होकर बायलॉजी ही ले ली।
इस परिवार की परंपरा बड़ी स्पष्ट थी किसी भी मुद्दे पर सलाह सभी से की जाती थी लेकिन अंतिम निर्णय परिवार का मुखिया ही लेता था। रंजना चाहती थी कि विनय मैथ्स ले क्योंकि वो खुद मैथ्स,साइंस से स्नातक थी लेकिन विनय के बारे में अंतिम निर्णय उनकी ताई विभा ने उसकी इच्छानुसार किया,जब वीरेंद्र और विनय ने साथ साथ MBBS की तैयारी की तो विनय को वीरेंद्र के पिछले अनुभव का खूब लाभ मिला और दोनों का चयन MBBS में हो गया,तभी खबर आयी कि विनय का चयन इंग्लैंड की एक नामी यूनिवर्सिटी के लिए हो गया लेकिन समस्या ये थी इस यूनिवर्सिटी की फीस कुछ ज़्यादा थी और सिक्युरिटी डिपाजिट मिलाकर पहले ही साल छः लाख जमा किये जाने थे अब परिवार के समक्ष धर्मसंकट खड़ा हो गया,सभी असमंजस में थे कि क्या किया जाए,बड़े भाई राजपाल को परेशान देख रामपाल ने जुझाव दिया विनय को विदेश भेजने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि घर की माली हालत इसकी इज़ाज़त नहीं देते,छोटे भाई की बातों को ध्यान से सुन राजपाल गंभीर हो गये तभी उन्होंने अपने बेटे वीरेंद्र को बुलाया और एक कमरे में ले गए और कमरा बंद कर लिया,बाहर सन्नाटा खिंचा हुआ था, विनय की माँ रंजना बेचैन थी लेकिन विभा के चेहरे पर शांति के भाव थे। कमरे का दरवाजा खुला और वीरेंद्र अपने पिता राजपाल के साथ निकला और राजपाल जी ने निर्णय सुनाया कि विनय इंग्लैंड जाएगा और वीरेंद्र MBBS के बजाय कुछ और करेगा। सभी हैरान थे लेकिन विनय के पिता रणपाल कुछ ज़्यादा परेशान थे विनय की माँ रंजना रोने लगी,तब राजपाल ने आंखों के इशारे से अपनी पत्नी विभा को रंजना को चुप करवाने को कहा और अपने भाई रामपाल से बोले "देखो रामपाल पिताजी तुम सभी की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ गए है और उनकी अंतिम इच्छा थी हमारे परिवार का नाम फिर उसी सम्मान से लिया जाए,एक बार विनय लंदन से पढ़ कर लौट आए देखना कैसे बाबूजी के नाम का डंका पूरे गोरखपुर में वैसे ही गूंजेगा,हम इसी जीवन में उस नाम को बुलंदियों पर देखेंगे।सभी ये बात सुन खामोश हो गए।
इसी बीच अलका अपने सी ए बनने का सपना पूरा करने में जुट गई। जब विनय लंदन जा रहा था तो वो अपने भाई वीरेंद्र के गले लग कर फूट फूट कर रोने लगा तब वीरेंद्र उसके कान में फुसफुसाया " विनय दिल लगाकर पढ़ना अब तेरे सपने में मेरा सपना जुड़ा हुआ है अब तुझ पर दो सपने पूरी करने की जिम्मेदारी है"
..….जब तक विनय वापिस लौटता उसके पिता रामपाल की मृत्य एक साल पहले हो चुकी थी,इसकी खबर उसे भारत लौटने पर ही मिली,हवाई अड्डे पर बडे भैया बाहें फैलाकर उसका स्वागत करने को तैयार थे। वो आया तब उसने अपने ताऊ और ताईजी के पैर छुए तो वे बोले भारत के सबसे बड़े Heart Specialist और संतपालजी के पोते का हम स्वागत करते हैं। राजपाल ने निर्णय सुनाया कि विनय भारत में रह कर देशवासियों की सेवा करेगा।
..…..इधर जैसे ही विनय ओ टी से बाहर निकला तो देखा कि बड़े भैया के चार मिस्ड कॉल और वैष्णवी का मैसेज था "बड़े भैया से तुरन्त बात कर ले" विनय ने फौरन बड़े भैया को फोन लगाया तो वे बोले "अरे!! विनय आठ और नौ फरवरी को तुझे छिबरामऊ और गोरखपुर रहना है,आठ को अलका दीदी की लड़की छुटकी की सगाई है और नौ को पापाजी और दादाजी की पुण्यतिथि है,पूरे खानदान के लोग जमा रहेंगे।तेरा रहना जरूरी है नहीं तो तेरी सी ए दीदी नाराज हो जाएंगी, बहु और बच्चों को भी लाना है समझा" विनय बोला "जी भैया" घर पहुंच कर विनय वैष्णवी से बोला "आठ और नौ को छिबरामऊ और गोरखपुर जाना है,बड़े भैया को फोन आया था" तब वैष्णवी मुस्करा कर बोली "लेकिन आप तो व्यस्त रहेंगे,तीन appointment थे" विनय वैष्णवी की बात सुन उसे घूरने लगा तब वो हंस के बोली "मैंने सारी तैयारी पहले ही कर ली है,एजेंट को प्लेन और उधर टैक्सी के इंतज़ाम के लिए बोल दिया है इधर विनय उन तीन appointments को आगे सरकाने की तैय्यारी करने लगा। उसे Appointments आगे सरकाने ही पड़े क्योंकि आदेश "मुखिया" ने जो दिया था।