||खुदा का बंदा||
विष्णु तिवारी जबलपुर की स्टेट बैंक में कार्यरत हैं,आज रविवार छुट्टी होने की वजह से और कोरोना महामारी की वजह से उकता कर वे बॉलकनी में आए तो नीचे झांका तो ठेले पर सब्जी लेकर जाता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति दिखाई दिया,लेकिन गौर करने वाली बात ये थी वो न तो आवाज लगा रहा था और न ही ग्राहक की तलाश में इधर उधर देख रहा था लगता था जैसे उसे सब्जी बेचने में रुचि ही न हो।आश्चर्य की बात ये थी कि कई लोग मकानों की बॉलकनी से झांक रहे थे लेकिन कोई उसे आवाज़ ही नहीं दे रहा था चारों तरफ निगाह मारने पर उसे कमोबेश यही माहौल नज़र आया।जब वो सब्जी वाला नज़दीक आया तो विष्णु उसे देख कर चौक गये ये तो वहीद था,जब विष्णु 1989 में कॉलेज की पढ़ाई पीएसएम कॉलेज के होस्टल मेँ रह कर कर रहा था तो वहीद वहीं दुकानों के पास चाय की दुकान ठेले पर लगाता था उसकी दुकान सुबह सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक बिना किसी ब्रेक के चलती थी,हाईकोर्ट रोड होने की वजह से उसकी चाय निर्बाध रूप से चलती थी,सभी होस्टल में पढ़ने वाले,कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसकी दुकान पर खड़े होकर दुनिया भर की राजनीतिक,सामाजिक ,घरेलू बातों का सिलसिला जारी रखते थे,पढ़े लिखे लोगों के बीच खड़े हो हो कर,बातें सुन सुन कर वहीद भी पक्का जानकार हो गया था। उसके सामान्य ज्ञान की बातों का स्तर बहुत ऊँचा था।हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र जब छुट्टियों में घर जाते तो वहीद से पैसे तक उधार ले लेते थे। एकबार जब जबलपुर के हमारे दोस्त कुलदीप को उसकी बदमाशियों से तंग आकर अपने पिता या बड़े भाई को बुलाने के लिए कहा तो हमने वहीद को नये कुर्ते पायजामे में बड़ा भाई बनाकर पेश कर दिया था और वहीद ने अपने आप को अच्छा एक्टर साबित करने के चक्कर में प्रिंसिपल साहब से कुलदीप की शिकायतें सुन न सिर्फ कुलदीप की पीठ पर धौल जमा दी बल्कि भविष्य में कुलदीप के साथ सख्ती से पेश आने को कहा,ये अलग बात है कि कुलदीप ने वहीद के ओवर एक्टिंग करने के पैसे काट लिए थे।
जब अपनी बॉलकनी से विष्णु ने आवाज लगाई "वहीद ओ वहीद" अपना नाम सुनकर वहीद ने ऊपर देखा तो विष्णु बोला " ये चाय का धंधा बंद कर सब्जी बेचने का काम कब से शुरू कर दिया?' विष्णु ने उसे रुकवा कर अपना थैला लिए नीचे उतरा तो वहीद बोला "रहने दीजिए पंडित जी ये सब्जी आपके लिए नहीं है तो विष्णु सब्जियां देखते हुए बोला " क्यों?क्यों नहीं है हमारे लिए, ये तो बढ़िया सब्जी है,क्या इसमें कोरोना लग गया है क्या?" तब वहीद धीरे से बोला "पंडित जी कोरोना तो नही लेकिन हाँ इसमें हिन्दू-मुस्लिम का रोग जरूर लग गया है" वहीद की ये बातें सुन विष्णु को सारी बातें एक मिनट में समझ में आ गई। उसने हताश वहीद के कंधे पर हाथ रख जबरदस्ती ऊपर ले गए और बच्चों से चाय नाश्ते का इंतज़ाम करने को कहा तो वहीद ने मना किया तब विष्णु उससे विनम्रता से बोला "यार वहीद तुमने हमें बरसों चाय पिलाई है आज हमारी घर की चाय भी पी लो,क्या हम भी गैर हो गये? ये शब्द सुन वहीद बोला "अरे नहीं पंडित जी आप तो मेरे अज़ीजो से बढ़कर है,यदि आपके बारे में ऐसा सोचूंगा तो अल्लाह का कुफ्र बरसेगा मुझ पर ,मुझे दोज़ख में जगह नसीब नहीं होगी"विष्णु को उसने बताया कॉलोनी के गेट पर जब लोगों ने मेरा नाम पूछा तो उसके बाद बोले "चलो यहां कोई मुल्ला सब्जी नहीं बचेगा,चलो फूट लो यहाँ से " विष्णु समझ गया कि कॉलोनीवासियों में ये हरकत कौन कर सकता है तो उन्होंने कॉलोनी के अध्यक्ष और दो तीन लोगों को घर के लॉन में चाय पर बुला लिया और सभी सोशश डिस्टनेसिंग का पालन करते हए दूर दूर कुर्सी लगा कर बैठ गए। सभी से उन्होंने वहीद का परिचय करवाया और बोले "ये वहीद है हमारी रगों में वहीद की चाय दौड़ रही है, ये खाँटी सेक्युलर बंदा है, मुझे याद है जब हम दोस्त लोग आपस में चर्चा करते थे तो कभी कभी मुस्लिमों की कट्टरपंथी विचारधारा भी बहस में शामिल होती थी तब बहस की गर्मी में मुसलमानों की आलोचना करने लगते और ये भूल जाते की सामने एक मुस्लिम उनकी बातें सुन रहा है,जब कुछ दोस्त हाथ दबा कर इशारा करते तो सभी एक स्वर में कहते "अरे!! वहीद कोई मुस्लिम थोड़े ही है वो तो हमारा भाई है, हमारा हमप्याला, हमनिवाला है"क्योंकि जब भी कोई छात्र छुटियों से हॉस्टल वापिस आता फि वहीद के लिए कुछ न कुछ घर की बनी खाने पीने की चीजें जरूर लाता,बहस में दोस्तों की मुस्लिमो की कट्टरवादी विचारधारा की आलोचना सुन वहीद बस मुस्कुरा देता।मगर मैं जानता था उसे ऐसी बातों से दुःख लगता हैं,उसकी भावनाओं को ठेस जरूर लगती थी मगर मज़ाल की उसने कभी कुछ बोला हो।जब मैं उससे पूछता कि "यार तुम्हें बुरा नहीं लगता?" तो वो बोलता "अरे!! नहीं पंडितजी आओ लोग दुर्भावना से कोई बात थोड़े ही कहते हैं,मेरा मानना है कि यदि बुराई इस तरफ है तो बुराई उस तरफ भी है,बेहतर हो आप अपने धर्म पर बने रहिए मैं अपने मज़हब पर,सभी को अपनी बात कहने का हक़ है,वैसे पंडितजी मैं आपको बता दूं कि मुल्ला मौलवियों की बेवजह फतवों का सख्त विरोधी हूँ, किसी दिन फतवों पर बहस रखिए तब मैं बताऊंगा कि मेरी सोच क्या है?"" मुझे याद है एक वार रोजे चल रहे थे हमने कहा "यार वहीद कल से सुबह सुबह पोहे औऱ समोसे भी बना लिया करो इन दो महीनों के लिए सुबह सुबह बहुत भूख लगती है ,तब हमारे कहने पर सहरी के बाद वहीद पोहे और समोसे बनाता था" बात बात मैं मैंने पूछा "वहीद मुझे याद है फाइनल एग्जाम के बाद शिवशंकर साहू तुमसे ₹1000 उधार लिए थे लौटाए कि नहीं, तब बोला "नहीं पंडित जी उनके जाने के दो साल बाद उन्होंने कॉलेज के बाबू को दफ्तर में फोन कर बताया था" मेरी नौकरी झाँसी स्टेशन पर टीटीई के पद पर लग गई है और जल्द ही उसके पैसे लौटाऊंगा और उन्होंने अपना पता भी नोट करवाया उसके साल भर बाद एक बार किसी शादी में परिवारसहित दिल्ली से लौट रहा था जब मैं पानी लेने स्टेशन पर उतरा तो रात में डयूटी पर तैनात साहू जी से टकरा गया तो उन्होंने मेरे परिवार को झांसी पर उतरवा लिया और दो दिन अपने घर की मेहमाननवाजी करवाई और तकरीबन पांच हज़ार के कपडे और तोहफे दिए और बोले "तुम्हारे ?1000 मुझ पर उधार रहने दो ताकि हम औऱ तुम मिलते रहेंगे तब से मेरी उनकी बात होती रहती है और वो नुझे एक मोबाइल और बेटे के लिए लैपटॉप भेज चुके है नुझे तो याद भी नहीं कौन जय क्या भेज देता है"तब मैंने कॉलोनी के लोगों को बताया कि जब एक बार बहस के दौरान मुस्लिमों के राष्ट्रीय गीत न गाने पर नुक्ताचीनी की तो वहीद तुमने "वंदे मातरम "गा कर हैरान कर दिया था और बोला यदि राष्ट्रीय गीत भर गाने से मुझे देश भक्ति साबित करनी है तो ये मुझे मंजूर है तब मैंने सभी से वंदे मातरम गाने को कहा तो कई लोग राष्ट्रीय गीत नहीं गा पाये थे,मेरी ये बात सुन वहीद मुस्करा दिया। तब मैंने सभी कॉलोनी वासीयों को बताया कोरोना महामारी की वजह से वहीद की चाय की दुकान बंद हो गयी है इसलिये वो सब्जी बेच रहा मेरा आप सभी से अनुरोध है कि उसका सहयोग करें,तब सभी लोगों की सहमति से ये तय पाया गया कि कल से वहीद सुबह सब्जी के एक नहीं दो ठेले लाएगा और मेरे घर के नीचे हॉल मेँ सब्जी बेचेगा और मोहल्ले जब सभी लोग सोशल डिस्टनेसिंग का पालन करते हुए सब्जी ले जाएंगे।और सभी वहीद से क्षमा मांगते हुए अपने अपने घर चले गए तो वहीद बोला "पंडितजी आपका ये अहसान कभी भूल नहीं पाऊंगा कैसे धन्यवाद दूं, न हाथ मिला सकता हूँ और न गले लगा सकता हूँ,उसकी आँखों में आंसू थे तब विष्णु बोला "नही वहीद भाई कुछ दिन पूर्व मुझ पर भी आफिस में मुस्लिमों के काम न करने ,हिन्दू-मुस्लिमों में भेदभाव करने के आरोप लगे थे,मैं तुम्हारा दुःख, तकलीफ समझ सकता हूँ।