Posts

||खुदा का बंदा||

विष्णु तिवारी जबलपुर की स्टेट बैंक में कार्यरत हैं,आज रविवार छुट्टी होने की वजह से और कोरोना महामारी की वजह से उकता कर वे बॉलकनी में आए तो नीचे झांका तो ठेले पर सब्जी लेकर जाता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति दिखाई दिया,लेकिन गौर करने वाली बात ये थी वो न तो आवाज लगा रहा था और न ही ग्राहक की तलाश में इधर उधर देख रहा था लगता था जैसे उसे सब्जी बेचने में रुचि ही न हो।आश्चर्य की बात ये थी कि कई लोग मकानों की बॉलकनी से झांक रहे थे लेकिन कोई उसे आवाज़ ही नहीं दे रहा था चारों तरफ निगाह मारने पर उसे कमोबेश यही माहौल नज़र आया।जब वो सब्जी वाला नज़दीक आया तो विष्णु उसे  देख कर चौक गये ये तो वहीद था,जब विष्णु 1989 में कॉलेज की पढ़ाई पीएसएम कॉलेज के होस्टल मेँ रह कर कर रहा था तो वहीद वहीं दुकानों के पास चाय की दुकान ठेले पर लगाता था उसकी दुकान सुबह सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक बिना किसी ब्रेक के चलती थी,हाईकोर्ट रोड होने की वजह से उसकी चाय निर्बाध रूप से चलती थी,सभी होस्टल में पढ़ने वाले,कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसकी दुकान पर खड़े होकर दुनिया भर की राजनीतिक,सामाजिक ,घरेलू बातों का सिलसिला जारी रखते थे,पढ़े ...

||मुखिया||

वीरेंद्र जी लगातार  विनय को फोन लगाए जा रहे थे मगर उसका  मोबाइल  "नो रिप्लाय" आ रहा था,थक  उन्होने वैष्णवी को फोन लगाया ,जैसे ही फोन की पहली घण्टी बजी वैष्णवी के मोबाइल पर  नाम पलेश हुआ "बड़े भैया" तो ओ पी डी में मरीज देख रही वैष्णवी के हाथ रुक गए उसने तड़ाक से फोन उठाया और धीरे से बोली "बड़े भैया चरण स्पर्श" वीरेंद्र जी ने नर्म स्वर  में बोले "खुश रहो"भाई ये विनय मेरा फोन क्यों रिसीव नहीं कर रहा,कहाँ है वो,उसकी तबियत तो ठीक है?" एज सांस में वो कई सवाल कर गए।वैष्णवी  बोली "जी वो बिल्कुल ठीक है,शायद ओ टी में होंगे,मैं देखती हूँ।" "अच्छा,और तुम ठीक हो और हमारे  चिड़िया और चकोर कैसे है?" वीरेंद्र जी बोले। "जी,मैं बिल्कुल ठीक हूँ और बच्चे भी ठीक है"वैष्णवी ने जबाब दिया।वीरेंद्र जी बोले "ज़रा विनय से मेरी बात करवाना" वैष्णवी को याद आया परसों छिबरामऊ से बड़ी दीदी का फोन आया था वे कह रही थी उनकी बेटी छुटकी की सगाई होने वाली है और सभी को आना है,जब वैष्णवी ने विनय से पूछा तो वो बोला "मैं नही जा पाऊँगा, तुम बच्चो...

||जहाँ चाह वहाँ राह||

पापा यहाँ आपका मन लगा रहेगा,आपके हमउम्र लोगों में, आप  बार बार कह रहे है कि मेरे पास आकर रहना  चाहते है मगर यहाँ आप  करेंगे क्या? रीता और मैँ सुबह निकलते है घर से  फिर लौटने का ठिकाना  नहीं,इसी झंझट से बचने के लिए हमने  बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया है हर वीक एंड पर हम उनसे मिलने चले जाते हैं।हमारी लाइफ स्टाइल ऐसी है कि हम दूर रह कर पास रहते हैं।ताप कहेंगे तो मैं आपसे हर संडे बात कर लिया करूँगा। आपको लगेगा ही नहीं कि हम दूर दूर हैं।बाकी आपकी मर्जी। मैं तो कहूँगा आप ऋतु के साथ मुम्बई रहने चले जाइए,वहाँ उसकी अच्छी खासी बड़ी फेमिली है आपका भी मन लगा रहेगा। बेटे की फोन पर बातें सुन कर रमेशजी थोड़ा उदास हो गए वे खामोश भी हो गए। "पापा आप सुन रहे है न" उधर से आवाज आयी,"हाँ, हाँ मैं सुन रहा हूँ,अच्छा चल फोन रख उधर लंदन में तो लगभग ढाई तीन बजे होंगे,अभी तो तू ऑफिस में होगा, चल मैं तुझसे बाद में बात करता हूँ" कह कर उन्होंने फोन रख दिया। समय कैसे पँख लगा कर  उड़ जाता है है,विनीत और ऋतु को वो स्कूटर पर स्कूल छोड़ने जाते थे, दोनों जुड़वा थे ,स्कूल के गेट पर दोनो...

||ठेकेदार||

आज रामद्वार के युवाओं ने मोहल्ले के बुजुर्गों से अनुरोध किया कि  मोहल्ले के युवाओं के मन में उठने वाली भ्रांतियों का निराकरण करें। रोहित बोला "अंकल आज कल इंसान इतने जल्दी उत्तेजित, व्यग्र और स्वार्थी क्यों हो गया है क्योंकि ऐसा देखने आ रहा हूं कि आजकल का युवा  सोचता है कि जो वो सोच रहा है बस वही ठीक है,उससे इतर कोई बात वो नहीं  मानता/सुनना चाहता.. ऐसा कईं….?? तब मोहल्ले के सभी लोगों ने कहा इस मुद्दे पर दलबीर जी अच्छे से प्रकाश डाल सकते है। तब दलबीर जी आगे आए  और बोले "बच्चों एक जमाना था जब सारे काम खुद करती थी लेकिन धीरे धीरे सरकारी कामों में ठेकेदारी प्रथा शुरू हो गयी वैसे ही आजकल समाज मे विभिन्न प्रकार के स्वयंभू ठेकेदार पैदा हो गये हैं.... (1)धर्म के ठेकेदार (2)समाज के ठेकेदार (3)शिक्षा के ठेकेदार (4)नैतिकता के ठेकेदार (5) मीडिया के ठेकेदार अब बेटा ये शुरू के चार ठेकेदारों से हमारा खूब पाला पड़ा लेकिन  बदलते समय के साथ साथ ठेकेदारों की ये सूची में भी upgrade उन्नययन हुआ तभी तो इसमें पांचवीं  श्रेणी सम्मिलित हुई...मीडिया के ठेकेदार और यही ठेकेदार आजकल सबसे...

||आदत से मजबूर||

देवकीनंदन सिंघानिया हाल ही में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं,वैसे तो उनका विषय रसायनशास्त्र था लेकिन रिटायरमेंट के नज़दीक आते आते उनकी गहरी रुचि इतिहास में होती चली गई,उनका बस नहीं चलता था वरना वे इतिहास को अपने तरीके से लिखवाते, उनको लगता था कि जो वर्तमान में हम इतिहास जानते/पढ़ते हैं वो बिल्कुल गलत है,सिंघानिया याने वैश्य जाति के होने के बावजूद  उनकी रुचि इस बात में रहती कि समाज ने "ब्राह्मणों" के गिरते सम्मान को कैसे रोका जाए,उनकी नज़र में यदि कोई क्षेष्ठ है तो उनकी सोच और उनकी कलम,इसी चिंता में वे ब्राह्मणों की नयी नयी  परिभाषाएं  गढ़ते थे और वर्तमान पीढ़ी के ब्राह्मणों से उनकी गहरी नाराज़गी रहती कि ये पीढ़ी ब्राह्त्व की रक्षा के सारे सूत्र भूल चुका है, उनका आजकल चरक संहिता के अध्यापन में गहरी रुचि रहती  थी, अब उनका विश्वास हो चला था कि एलिपेथीक विधा ने हमे बहुत ठगा है तो वो सभी लोगों को एली पेथी के बजाय आयुर्वेदिक,होम्योपैथी,यूनानी और अन्य पेथी के कॉक टेल से उपजी अपनी पेथी से इलाज करवाने की बिना मांगी सलाह देने लगे थे,उन्हें ये गलतफहमी रहने लगी कि वे भी किसी डॉक्...

||मशाल||

दरवाज़े पर घण्टी बजी तो चित्रा ने किचिन से आवाज लगाई "कौन है" कोई जबाब नहीं आया थोड़ी देर बाद फिर घण्टी बजी तो चित्रा झल्लाते हुए बोली "आ रही हूँ" किचिन का काम छोड़ वो बड़बड़ाते   हुए दरवाजा खोला तो सामने उनकी मेड लता खड़ी थी,उसे देखते ही चित्रा उस पर बरस पड़ी "ये तू बिना बताए कहाँ गायब हो गई थी,ये कोई तमीज होती है,क्या हम फ्री में काम करवाते हैं,तेरा फोन भी बंद था,कम से कम एक फोन तो कर देती,तुझे मालूम है न मेरी बेटियाँ छोटी है,ऊपर से आफिस की टेंशन...चुप क्या खड़ी है,जबाब क्यों नहीं देती?क्या मैं पागल हूँ जो बकबक किए जा रही हूँ" चित्रा एक सांस में सब कुछ बोल गयी, इधर  लता खामोश उसकी डांट सुनती रही उसकी आँखों में  एक अजीब सा सूनापन था उसके पास चित्रा की बातों कोई जबाब  नहीं था।उसकी आँखें भर आयी तो चित्रा घबरा गयी उसने लता को अंदर बुलाया तो वो सिर झुका कर किचिन में पहुँच गयी जहाँ बर्तनों का ढेर लगा हुआ था वो आकर बर्तन साफ करने लगी,उसके पीछे पीछे आ गयी और बोली "लता क्या हुआ?" लता कुछ न बोली  और काम में लगी रही लेकिन उसकी आँखों से टपकते आँसू उसके साथ हुई किस...

||मन की आँखे||

मथुरा के बायाँ गांव में हरिधर गुप्ता  की पंसारी की दुकान थी दुकान थी साथ ही उनकी पाँच एकड़ की खेती भी थी ।गुप्ता जी की तीन लड़कियां स्नेहा, अनामिका और गीता,इनमें गीता सबसे बड़ी थी,स्नेह और अनामिका देखने में काफी सुंदर और तीखे नयन नक्श और गौर वर्ण थी उस बात का अहसास  उन दोनों को भी था केकिन बाद बहिन गीता इसके ठीक विपरीत बेहद साधारण नयन नक्श और इससे बढ़कर  बहुत सांवली वर्ण की थी । जैसे जैसे जैसे समय बीतता गया  तीनो  अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। अब गुप्ता जी को तीनों बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी,ऐसा नहीं था कि रिश्तों की कोई कमी थी  लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती जब लड़के वाले गीता को सिरे से नापसंद कर देते थे और स्नेहा और अनामिका  को पसंद कर जाते थे ,के बार जब लड़के वाले आते तो स्नेह और अनामिका को बाहर आने से रोक दिया जाता था ताकि किसी की नज़र उन पर न पड़े,लेकिन धीरे धीरे समाज में तीनों बहिनों के रूप रंग का अंतर चर्चा का विषय बन चुका था।अब तो रिश्तेदार  भी उन्हें पहले छोटी बेटियों की शादी करने की सलाह देने लगे।लेकिन माँ रुक्मणि को सुझाव बिल्कुल पस...