||ठेकेदार||
आज रामद्वार के युवाओं ने मोहल्ले के बुजुर्गों से अनुरोध किया कि मोहल्ले के युवाओं के मन में उठने वाली भ्रांतियों का निराकरण करें।
रोहित बोला "अंकल आज कल इंसान इतने जल्दी उत्तेजित, व्यग्र और स्वार्थी क्यों हो गया है क्योंकि ऐसा देखने आ रहा हूं कि आजकल का युवा सोचता है कि जो वो सोच रहा है बस वही ठीक है,उससे इतर कोई बात वो नहीं मानता/सुनना चाहता.. ऐसा कईं….??
तब मोहल्ले के सभी लोगों ने कहा इस मुद्दे पर दलबीर जी अच्छे से प्रकाश डाल सकते है। तब दलबीर जी आगे आए और बोले "बच्चों एक जमाना था जब सारे काम खुद करती थी लेकिन धीरे धीरे सरकारी कामों में ठेकेदारी प्रथा शुरू हो गयी वैसे ही आजकल समाज मे विभिन्न प्रकार के स्वयंभू ठेकेदार पैदा हो गये हैं....
(1)धर्म के ठेकेदार
(2)समाज के ठेकेदार
(3)शिक्षा के ठेकेदार
(4)नैतिकता के ठेकेदार
(5) मीडिया के ठेकेदार
अब बेटा ये शुरू के चार ठेकेदारों से हमारा खूब पाला पड़ा लेकिन बदलते समय के साथ साथ ठेकेदारों की ये सूची में भी upgrade उन्नययन हुआ तभी तो इसमें पांचवीं श्रेणी सम्मिलित हुई...मीडिया के ठेकेदार और यही ठेकेदार आजकल सबसे शक्तिशाली ठेकेदार होते हैं।
अब बच्चों में इन ठेकेदारों के विषय में जानने की अच्छा हुई तो उन्हीने इनके बारे में थोड़ा प्रकाश डालने का अनुरोध किया क्योंकि वे जानना चाहते थे कि हम कैसे जान पाएंगे कि कोई व्यक्ति किस श्रेणी का ठेकेदार है।तब दलबीर जी मुस्कराए और बोले चलो मैं तुम्हें संक्षिप्त में एक एक कर इनके बारे में बताता हूँ तो पहले नंबर पर आते है
"धर्म के ठेकेदार"....ये सबसे पुराने और मजबूत ठेकेदार है क्योंकि इन्हें इस बात का ज्ञान रहता है कि कैसे धर्म को अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करना है,सबसे पहले ये लोग अपनी जाति पर आधारित सामाजिक संगठन बना लेते है,अब एक जाति पर आधारित अनेक संगठन हो सकते है, और समझ लो धर्म पर आधारित गुमठियां चलाने वाले ये लोग संगठन का उपयोग देश-समाज के नहीं बल्कि स्वयं के हित में करते हैं,मसलन बेरोजगर भाई बहिनो,रिश्तेदारों के लिए रोजगार या धन की व्यवस्था करना,घोर जातिवादी खानों में विभक्त समाज में अपने सजातीय अधिकारियों और धनपतियों से चंदा वसूल करना और बदले में उन्हें या उनकी पत्नियों को अपने संगठन में कोई पद दे देना,ये इतने शातिर होते है कि क्या सत्ता और क्या विपक्ष सभी नेता इनके नतमस्तक रहते है और समय समय पर इनका उपयोग करते हैं।
अब बात आती है समाज के ठेकेदार"...ये नस्ल भी देश जो विभिन्न संप्रदायों में खंडित हो चुका है,उनमें सांप्रदायिक भावनाओं को हवा देकर नफरत के बीज बोना इनका मुख्य काम है और लोगो को आपस में लड़वाने के लिए "उसकी साड़ी मेरी साड़ी से सफेद क्यों" की तर्ज पर आसानी से एक दूसरे संप्रदायों के लोगों को लड़वाने में इनकी महारत रहती है। जितना समाज के सभी लोग आपस में कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ेंगे इनका झंडा ऊँचा रहेगा।
अब आते हैं "शिक्षा के ठेकेदार"...ये लोग व्यापार बन चुकी शिक्षा का उपयोग अपने लिए धनोपार्जन के लिए करते है,स्कूल-कॉलेज से गायब बच्चे इनके आसान शिकार होते हैं,इन लोगों ने शिक्षा को इतना महंगा कर दिया है कि गरीब वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा पाना स्वप्न की तरह हो गई है,इन ठेकेदारों ने बच्चों को ये विश्वास दिलाने में सफलता हासिल कर ली है कि सफलता की संजीवनी इन्ही के पास है,महँगी होती कोचिंग,अधकचरा ज्ञान देने वाले कॉलेजों की ऊंची ऊंची इमारतें इसका उदाहयण है।हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का ठेका इन्ही के पास है।
अब बारी आती है "नैतिकता के ठेकेदार" की..समाज में क्या उचित है, अनुचित है इसका ठेका इन्हीं लोगों के पास रहता है।
इनकी समाज को सबसे बड़ी देइनकी समाज को दी गई सबसे बड़ी उपलब्धि है कि "लोग क्या कहेंगे" ये बड़े शातिराना अंदाज में लोगों को छद्म सम्मान / इज्जत के फेर में उलझा देते है। आमआदमी इनकी दिखाई अज्ञात प्रतिष्ठा खोने के भय से ग्रसित हो जाते हैं ये ठेकेदार अपने हिसाब से नैतिकता के मापदंड निर्धारित कर लेते हैं समाज में लोग खुले दिमाग और खुले विचार बाले लोग इनके निशाने पर रहते हैं। अब इनकी ये नैतिकता धर्म,जाति, मजहब और सम्प्रदाय को विभाजित कर अपनी रोटी सेकने में माहिर होते हैं। अब आते हैं सबसे आधुनिक ठेकेदार "मीडिया के ठेकेदार"
इनकी दुकान हमारे देश में सन 2014 से अस्तित्व में आई।ये बहुत संगठित होकर काम करते हैं और ऐन केन प्रकरण अपनी राजनैतिक/सामाजिक विचारधारा को मनवाने की कोशिश करते हैं। अगर आप किसी कट्टरपंथी विचारधारा के विरोधी है तो ये आपको प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आपको जीने नहीं देंगे,और चील,कौवों की तरह संगठित होकर आपको चीर फाड़ देंगे भले ही इसके लिए उन्हें आपके दादा परदादा और सात पुश्तों को क्यों न याद दिलाना पड़े। दरअसल ये ठेकेदार सत्ता के दलाल ज़्यादा होते हैं,इनकी निष्ठा का बिल्कुल भरोसे के लायक नहीं रहती है। लोगों को धर्म जाति और संप्रदायों के नाम पर बाँटना,झूठी अफवाह फैलाना, इतिहास को झुठला कर नया इतिहास बना देना इनके बाये हाथ का खेल है चूंकि इनकी कार्यपद्धति दलाली के इर्द गिर्द रहती है तो धर्म, समाज के ठेकेदार इनसे आसानी से गठजोड़ कर लेते है, इनसे टकरा कर बड़े बड़े सूरमा नेता,पत्रकार पानी पीने लगते हैं,इनका दर्जा ठेकेदारी जगत में वही है जो महामारी जगत में कोरोना वायरस का है क्योंकि भी तक इनका कोई इलाज नहीं है।इनका शिकार हो कर राष्ट्रपिता अपने फादर ऑफ नेशन का दर्जा खो बैठे है और उनका अस्तित्व सिर्फ भारतीय मुद्रा में सीमित हो कर रह गया है,इनसे ज़्यादा सम्मान इनके हत्यारे का है,अन्य बहुत सी राष्ट्रीय विभूति जैसे प जवाहर लाल नेहरू को तो अपने होने पर ही शक़ होने लगा है। अब आपको भी हिदायत है कि इन ठेकेदारों से बच के रहें।
दलवीर अंकल की इन बातों को सुन कर बच्चो के होश फाख्ता हो गए और वे भी अपने आस पास कोरोना वायरस ढूंढने लगे।