||मन की आँखे||
मथुरा के बायाँ गांव में हरिधर गुप्ता की पंसारी की दुकान थी दुकान थी साथ ही उनकी पाँच एकड़ की खेती भी थी ।गुप्ता जी की तीन लड़कियां स्नेहा, अनामिका और गीता,इनमें गीता सबसे बड़ी थी,स्नेह और अनामिका देखने में काफी सुंदर और तीखे नयन नक्श और गौर वर्ण थी उस बात का अहसास उन दोनों को भी था केकिन बाद बहिन गीता इसके ठीक विपरीत बेहद साधारण नयन नक्श और इससे बढ़कर बहुत सांवली वर्ण की थी । जैसे जैसे जैसे समय बीतता गया तीनो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। अब गुप्ता जी को तीनों बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी,ऐसा नहीं था कि रिश्तों की कोई कमी थी लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती जब लड़के वाले गीता को सिरे से नापसंद कर देते थे और स्नेहा और अनामिका को पसंद कर जाते थे ,के बार जब लड़के वाले आते तो स्नेह और अनामिका को बाहर आने से रोक दिया जाता था ताकि किसी की नज़र उन पर न पड़े,लेकिन धीरे धीरे समाज में तीनों बहिनों के रूप रंग का अंतर चर्चा का विषय बन चुका था।अब तो रिश्तेदार भी उन्हें पहले छोटी बेटियों की शादी करने की सलाह देने लगे।लेकिन माँ रुक्मणि को सुझाव बिल्कुल पसंद नहीं था उन्हें इस बात का डर था कि कहीं एक बार उन्होंने बड़ी के बजाय छोटियों की शादी पर सहमति दे दी तो फिर बड़ी हमेशा के लिए घर बैठी रहेगी यही कारण वो इस बात पर अड़ गई कि शादी तो पहले गीता की ही होगी। उनकी ये जिद अब स्नेहा और अनामिका पर भारी पड़ने लगी,बात बिगड़ते देख अपनी छोटी बहिनो के खातिर उसने स्वयं पहल करते हुए अपने माँ बाप को समझाया कि वो अभी आगे पढ़ना चाहती है और उसकी रुचि शादी में नहीं है बेहतर हो पहले स्नेहा और अनामिका की शादी कर दी जाए ,पहिले तो माँ नहीं मानी लेकिन बाद में गीता के समझाने पर वे मान गयीं ।जैसे ही रुक्मणि ने दोनों बेटियों के पहले विवाह के लिए सहमति दी तो फिर मामला चट मंगनी और पट शादी वाला था। देखते ही देखते साल भर के भीतर हरिधर और रुक्मणि ने स्नेहा और अनामिका को अच्छे घर को बिदा कर दिया।दोनों ही शादी में गीता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया हालांकि नाते रिश्तेदारों में जैसा अमूमन होता है उसके बारे में तरह तरह की बाते होती,लेकिन गीता इन बातों की बिल्कुल चिंता नहीं करती लेकिन ये बातें हरिधर और रुक्मणि को बहुत परेशान करतीं।गीता से अपने मां बाप का ये दुःख देखा नहीं जाता तो उसने अपने आप को घर के कामों में और असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी में झोंक दिया। कुछ दिनों बाद जब परिणाम आया तो गीता भूगोल की सहायक प्राध्यापक के पद पर मुरादाबाद में पोस्टिंग मिल गयी। इसी बीच स्नेहा और अनामिका एक एक बच्चे की माँ भी बन गयीं। जब दोनों को गीता के प्रोफेसर बनने की सूचना मिली तो दोनों बहिने बहुत खुश हुई। धीरे धीरे समय बीतने लगा,साल भर के भीतर गीता की छवि उसके कॉलेज में एक मेहनती प्राध्यापक की बन गईं। एक दिन सुबह चार बजे गीता के दरवाजे की घण्टी बजी तो वो चौक गयी कि इस समय कौन हो सकता है उसने लाइट जलाई और आवाज दी "कौन है?" बाहर से माँ की आवाज़ आयी "बेटी दरवाजा खोल,मैं और तेरे बाबूजी आएं है,दरवाजा खोल बेटी" यूँ माँ बाबूजी का अचानक चले आने से गीता थोड़ी घबराई फिर उनके आने की खुशी से उसका मन बाग बाग भी हो गया उसने दौड़ कर दरवाजा खोला और माँ के गले लग गयी। कुछ देर माँ बाबूजी से उसकी गाँव, स्नेहा,अनामिका और उसके घर परिवार की बातें होती रही।
दस बजते ही गीता कॉलेज चली गयी,कॉलेज से एक बार फोन पर बात भी की।जब ढाई बजे वो कॉलेज से लौटी तो माँ ने खाना बना लिया था,बहुत दिनों बाद माँ के हाथ से बना खाना खाकर दी उसका मन खुश हो गया आज बाहर बहुत दिनों बाद उसने माँ और बाबूजी के साथ उसने खाना खाया।शाम को गीता ऊपर छत पर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी तभी माँ ने आवाज दी "गीता ओ गीता बेटी ज़रा नीचे आना तेरे बाबूजी तुझसे बात करना चाहते हैं" गीता नीचे आयी तो बाबूजी और माँ सोफे पर बैठे हुए थे,उनके चेहरे पर गंभीरता के भाव थे गीता उनके पास आ कर बैठ गयी तो माँ बोली" बेटी अनामिका का फोन आया था उसकी मामीजी के रिश्तेदार बलवीर गुप्ता का परिवार मुरादाबाद के वल्लभ नगर में रहते हैं उनका संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं उनका बड़ा लड़का अनिल सहकारिता विभाग में सीनियर ऑडिटर है उसकी पहली पत्नी गुजर गयी है, अनामिका बता रही थी कि लड़का अच्छा है उनकी तरफ से रिश्ता आया था वो तुझको देख चुका है अगर तू कहे तो मैं बात आगे बढाऊँ, पहले तो गीता ने मना किया लेकिन जब माँ रोते हुए बोली "बेटी हमारी उम्र हो चुकी है अब न जाने कब ऊपरवाले का बुलावा आ जाए,तेरे बाबूजी की तबियत भी खराब रहती है हम चाहते हैं कि हम अपनी आंखों के सामने तुझे तेरे घर भेजना चाहते है,अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो हमारी आत्मा भटकती रहेगी" आखिर माँ -पिता के दबाव में गीता ने शादी के लिए हाँ कर दी,शादी बहुत ही साधारण ढंग से गिने चुने पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में हुई।शादी के बाद गीता वल्लभ नगर स्थित अपने ससुराल चली गई। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन धीरे धीरे उसे ससुराल वालों के व्यवहार में अजीब सा परिवर्तन देखने को मिला,घर की सारी कमान बड़ी भाभी के हाथ में रहती वो उस समय चौक गई जब भाभी ने घर का एक लोन जो महज दो साल पहिले लिया गया था उसके पटाने की जिम्मेदारी गीता पर डाल दी गई लोन उसकी सास के नाम से था इसके एवज में उन्हें रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया,गीता को ये निर्णय अच्छा नहीं लगा उसने अपने पति अनिल से विरोध जाहिर किया मगर उसके पति ने उसे डांट कर चुप करा दिया फिर कुछ दिनों बाद घर के एक समय के खाना बनाने की जिम्मेदारी गीता को थोप दी गई। जब गीता गर्भवती हुई तो इस खबर से ससुराल वालों और ऊसके पति को कोई खास खुशी नहीं हुई,उनके इस व्यवहार से गीता काफी परेशान हो गई। जब बेटा मोहित पैदा हुआ तो घर का माहौल बहुत बोझिल सा हो गया वो उस समय बहुत दुःखी हो गई जब अनिल अपने बेटे को कभी कभार ही गोद में लेता।एक दिन जब उसे मोहल्ले की औरतों से पता चला कि अनिल के संबंध पड़ोस में रहने वाली वंदना झा से थे जो एक बेटी की माँ भी थी लेकिन बहुत सुंदर थी शायद उसकी सुंदरता ही इन अवैध संबधो का कारण थे। इन सब बातों से आये दिन घर में झगड़े होने लगे ,घर में बड़ी भाभी,उनके जवान होते बच्चों की बढ़ती दादागिरी से वो पहले परेशान थी अब अनिल के इन संबधो ने उसे तोड़ सा दिया ,इन सब के चलते उसने ससुराल को छोड़ने का निर्णय किया लेकिन अपने ससुराल वालोँ को सबक सिखाने के लिए उसी मोहल्ले में एक 2 बी एच के ले लिया फिर तो उसने दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया और अपने बच्चे को वो परवरिश दी जो शायद एक परिवार के साथ रह कर भी नहीं कर पाती,इस बीच ससुराल वालोँ उसके चरित्रहनन की कोशिश कर दी। अनिक लोगों से कहने लगा "मोहित मेरा नहीं किसी और का बच्चा है"लेकिन गीता उन सब बातों से अप्रभावित रही,इसी बीच जिस महिला से उनके संबध ने उन्हें भी मकान बेच कर जाना पड़ा। गीता शुरू शुरू में तो उसे अपने माँ बाप का अलग रहना खलता लेकिन जैसे जैसे वह बड़ा हुआ और उसे अपने माँ के साथ हुए नाइंसाफी औऱ संघर्ष के बारे में पता चला तो फिर उसने कभी अपने पिता के बारे में न तो पूछा और न कभी उनसे मिलने की कोशिश की।
आज मोहित एक मल्टी नेशनल कंपनी ऊँचा ओहदेदार है एक रात उसकी माँ ने उसे फोन कर बताया कल तेरे पापा मुझसे मिलने आए थे, तो मोहित बोला "क्यों माँ?"" वो चाहते है कि अब हम एक साथ रहें क्योंकि वो दो महीने बाद रिटायर हो जाएंगे" गीता बोली ।तब मोहित बोला "मुझे तो जब उनकी जरूरत थी थी तब वो मेरे साथ नहीं थे,आज शायद वो मुझ में कोई सहारा ढूंढ रहे है तो अब मुझे उनकी जरूरत नहीं है,उनके पास उनका परिवार है लेकिन मेरे पास तो सिर्फ तू है माँ अब मैं तुझे किसी के साथ बाँटना नहीं चाहता हूँ, बाकी जो तू चाहेगी वो मुझे मंजूर होगा" बेटे की बात सुन कर गीता खामोश हो गयी उसे लगा ऐसे आदमी के साथ रहने का क्या फायदा जो उसे दुनिया की आँखों से देखे अपनी मन की आंखों से नहीं देखे, बेहतर है वो अपने जीवन मे खुश रहे और मैं अपने"
वो अब बचा हुआ जीवन अपने लिए ही जीना चाहती है"
उसकी मन की बात इस दुनिया में सिर्फ उसका बेटा ही जानता है।