||धर्म की दुकान||
बृज भूषण शर्मा जी का परिवारजन मूर्धन्य प्रवचनकार स्वामी सेवानंद महाराज का परम भक्त थे,स्वामी जी के श्रीमुख से निकले एक एक शब्द अमृतरस की बूंदों की तरह कानों में टपकती थी उनका संपूर्ण परिवार स्वामीजी की भक्ति में डूबा रहता था,धोखे से कभी किसी ने स्वामी के सम्मान कोई ऐसी वैसी बात कह दी तो समझिए उस व्यक्ति/परिवार की शर्मा जी ईंट से ईंट बजा देते थे,शर्मा का भक्ति भाव ऐसा जैसा हनुमान का प्रभु श्रीराम के प्रति था ।शर्मा जी के और उनके रिश्तेदारों के छोटे से बड़े मकानों में स्वामी जी के फोटो जरूर रहते ।शर्मा जी के परिवार की कोशिश रहती कि वे आसपास के स्थानों में स्वामी जी के प्रवचन जरूर सुनने जाते थे,मगर उनके मन में एक कसक रहती कि वे स्वामी के निकट से दर्शन कर सके।
सन 1987 की बात है शर्मा जी के परिवार को ज्ञात हुआ कि स्वामी जी भोपाल के रविन्द्र भवन में अपने भक्तों को दर्शन देंगे और और सभी को स्वामी जी के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित करने का अवसर मिलेगा।यह खबर सुनकर शर्माजी का दिल बल्लियों उछलने लगा लगा वे बेसब्री से उस दिन की प्रतीक्षा करने लगे।
आखिरकार वो दिन आया रवींद्र भवन में बहुत लंबी लंबी कतार लगी थी लाइन में एक से बढ़कर एक अमीर धन्ना सेठ लगे हुए थे,शर्मा जी के आगे एक ऑटो ड्राइवर भी लगा था जैसे स्वामी जी के पासवे पहुंच रहे थे शर्मा जी ने महसूस किया उस ऑटो ड्राइवर की आंखों से श्रद्धा भाव के वशीभूत होकर आंसू टपक रहे थे,हो ये रहा था कि स्वामी जी के निकट सेवादार बैठे हुए थे और भक्त गण माला और श्रीफल अर्पित कर थे साथ में नोटों की गड्डियां चढ़ा रहे थे सेवादार ऐसे भक्तों को की माला स्वामी जी के हाथों देते और स्वामी इन भक्तों के सिर पर आशीर्वाद स्वरूप रख देते,जब उस ऑटो ड्राइवर की बारी आई और जैसे ही उसने अपनी माला के साथ ₹251 अर्पित किए तो सेवादारों की आंखे स्वामी जी से मिली तो स्वामी जी अपनी आंखें फेर ली और सेवादारों ने माला वहीं पटक दी और उसे स्वामी जी के पास भेजने के बजाय आगे धकिया दिया वो ऑटो ड्राइवर स्वामी का आशीर्वाद की गुहार लगाता रहा लेकिन सेवादार "चलो आगे बढ़ो,आगे बढ़ो लाइन बहुत लंबी है" कह कर उसे धक्का मार दिया,पीछे खड़े शर्माजी के लिए स्वामी जी और उनके सेवादारों का आचरण अप्रत्याशित था वे हैरान थे,उन्होंने भी माला श्रीफल और ₹ 5001 कि भेंट चढ़ाई उन्हें स्वामी जी का आशीर्वाद लिया लेकिन जब प्रवचन के बाद शर्मा जी बाहर गेट पर पहुंचे तो उन्होंने उस ऑटो ड्राइवर को रोते पाया,उसे स्वामी जी का आशीर्वाद न मिल पाने का बेहद अफसोस था मगर भक्तिभाव की इंतेहा देखिए इस भेद भाव के बावजूद उस ऑटो चालक ने स्वामी जी के प्रवचन सुने लेकिन इस घटना का असर शर्मा जी के दिमाग में इतना ज्यादा हुआ कि उन्होने अपने दिल से बाबा/प्रवचनकारों की दुकान बंद कर दी हमेशा के लिए।