||हौसला||


विभूति गुप्ता के दो बेटे थे अरमान और नमन।विभूति राजस्व विभाग में अकाउंटेंट थे तो उनकी पत्नी ऋतु पर्यटन विभाग में काम करती थीं तो स्वाभाविक था पैसों की कोई कमी नहीं थीं चूंकि आधुनिक शिक्षा से दोनों का ज़्यादा वास्ता नहीं था,लेकिन दोनों बेटों की शिक्षा के बेहतरीन इंतज़ाम तो किए थे लेकिन उनके रहन सहन भी आला दर्जे के थे,अरमान बारहवीं कक्षा में जब कोचिंग जाता था तो उसके पास  एक लाख की बाइक,चालीस हजार का मोबाइल ,गले में ढाई तोले की सोने की चेन और वॉलेट में पाँच हज़ार रुपये हमेशा रहते थे ये अलग बात है कि पढ़ने लिखने से उसका वास्ता कम था।वो कहते हैं न खरबूजे को देख कर खरबूजा रंग  बदलता है सो नमन भी पढ़ाई  को हल्के में लेता था। विभूति तो जब निकलता मोहल्ले के लोगों के लिए वो हँसी का पात्र बन गया था।खैर ले दे कर पास हो गया और उसका एडमिशन एक प्राइवेट  एम बी ए कॉलेज  में एडमिशन करवा दिया लेकिन  ले दे कर उसने बी बी ए पास किया फिर उसने आगे पढ़ने से  मना कर दिया और कहा कि अब मैं बिज़निस करूँगा।उसने एक हार्डवेयर की दुकान खोल ली, इधर छोटा भाई ले दे कर इजीनियरिंग की डिग्री ले तो ली मगर उसने इवेंट मैनेजमेंट का व्यवसाय खोल लिया।इधर बड़े बेटे अरमान का हार्डवेयर धंधा डूब गया,बाद में  हालत ये हुई कि जब उसकी दुकान बंद हुई तो घर वालों को  उस दुकान का सामान ओने पौने दाम में बेचना पड़ा।फिर कुछ दिन इधर उधर घूमने के बाद एक राजनैतिक दल के साथ जुड़ गया ,माँ बाप को लगा कि इसकी लाइफ सेटल कैसे की जाए तो उन्होंने  नौकरी पेशा  लड़की की तलाश शुरू कर दी और लड़की वालों को बड़े बड़े झूठ बोल कर रिश्ता भी तय करा दिया इधर छोटे भाई का बिजिनिस कोई बहुत अच्छा नहीं चल रहा था।जब शादी के बाद अरमान की पत्नी के सामने अरमान की असलियत तो वो घर छोड़ कर चली गई और तलाक का नोटिस भिजवा दिया उसका मानना था कि जिस रिश्ते का आधार ही झूठ हो वो रिश्ता कैसे  चल सकता है।आज हालत यह है अरमान को तलाक देकर उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और इधर अरमान के वही   हाल है,उसका छोटा भाई खींच तान कर अपना घर चलाता है,दोनों आज भी अपने माता पिता पर आश्रित हैं। इधर अरमान और नमन के माता पिता को समझ में आ गया कि बच्चों को ज़्यादा साधन उपलब्ध करवाए जाने के बजाय अच्छी परवरिश की जरूरत होती है और यदि घर का बड़ा बच्चा सही राह पकड़ ले तो उसके छोटे भाई बहिनो के लिए वो आदर्श बन जाता है और अगर घर का बड़ा बच्चा राह भटक जाए तो भी वो छोटे भाई बहिनो के लिए गलत प्रेरणास्त्रोत बन जाता है  और तीसरी औऱ महत्वपूर्ण बात औलाद यदि लड़के हो तो भी उनकी परवरिश में लापरवाही नहीं बरती जा सकती जितनी गंभीरता लड़कियों की परवरिश में रहती है उतनी ही जिम्मेदारी लड़को को पालने में दिखाई जाने की है।

Popular posts from this blog

||मुखिया||

||खुदा का बंदा||

||आदत से मजबूर||