||दिया जलाओ||


सन 2014 से जब भी विपक्षी दलों के यहाँ रेडियो  में जब भी "सत्ता की मलाई" स्टेशन लगाया जाता है तो इसमें सुनाई पड़ता ये रेडिओ "सत्ता की मलाई"का दिल्लीः केंद्र है तो लीजिए पेश है फ़िल्म "चायवाला"  का एक गाना इस गाने को  गाया है गायिका सत्ता ने और इसे लिखा है गीतकार अमित शाह ने और संगीत दिया है संगीतकार नरेंद्र दामोदर मोदी ने और फिर फ़िज़ाओं में एक गाना गूंजने लगता है..गायिका सत्ता जोर से गा रही थी
"परायी हूँ परायी मेरी आरजू न कर
न मिल संकूँगी तुझको मेरी ज़ुस्तज़ु न कर"
परायी हूँ परायी,हो,हो....
 विपक्षी दल सन 2014 से यही गीत सुन रहे थे तो वो बोर होकर बाहर निकले तो ये पांच अप्रैल सन 2020 की शाम का समय  है और राजनैतिक फ़िज़ाओं एक नया गीत सुनाई पड़ रहा था  "दिया जलाओ,दिया जलाओ" मालूम चला आदरणीय मोदी जी देश की जनता की परीक्षा ले रहे थे ",तिमाही/त्रैमासिक याने Quaterly Examination में पब्लिक को पेपर बंट चुका Set A ..ताली बजाओ,Set B.घंटी बजाओ,Set C थाली बजाओ  और Set D..शँख बजाओ।विपक्षियों ने चारों पेपर को आउट ऑफ  सिलेबस बताया,उनका कहना था ताली किसी को Appreciate ( प्रशंसा) करने के लिए बजाई जाती है और ऐसी तो कोई  बात हुई नहीं,थाली मोहल्ले में किसी अच्छी खबर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए और अभी "अच्छे दिन आने" की बात तो कह नहीं सकते,घण्टी सुबह पूजा में,तो शँख किसी बड़ी पूजा में बजाई जाती है अभी ऐसा कोई अवसर नही है तो हम इसका बॉयकाट करते हैं। वे घर वापिस चले गए रेडियो लगा लिया,गायिका सत्ता गा रही थी "परायी हूँ परायी....."तब  लॉक डाउन में घर में कैद विपक्ष पाँच अप्रैल को छतों/बॉलकनी/टेरेस/गलियारे में आया मालूम चला मोदी जी पब्लिक की "छ:माही "परीक्षा ले रहे थे,पब्लिक सोच रही थी हमने तो वोट दे तो दिया था "पाकिस्तान चोर है"पैटर्न पर ।अब परीक्षा तो सरकार को देनी चाहिए।लेकिन एक मोदी जी है जो पब्लिक की बार बार परीक्षा ले रहे है और इस बार पब्लिक की "दिया जलाओ,दिया जलाओ" की परीक्षा ले रहे थे,जब विपक्षी पास आए तो वे पूछने लगे ये क्या हो रहा है मोदी जी वे बोले ये आपके लिए खास तौर पर "लाइट बुझाओ"की परीक्षा है इसके भी चार पेपर बंटेंगे ..Set A. दिया जलाओ,Set B.. मोमबत्ती जलाओ,Set C.. टोर्च जलाओ,Set D.... मोबाइल की लाइट जलाओ।इस पर विपक्ष का बड़ा वर्ग बॉयकॉट करने लगा क्योंकि उनकी आपत्ति थी ",लाइट बुझा कर" सरकार NRC और  NPR कर लेगी तो लोगों ने पूछ कैसे तो वो ",वर्ग" बोला इस परीक्षा में यदि किसी ने लाइट नहीं बुझाई तो सरकार समझ जाएगी कि वे "वो" है और गर किसी ने घर की बत्ती गुल कर ली तो सरकार समझ जाएगी कि ये "ये" हैं। और वे परीक्षा का बॉयकॉट कर के चले गये। बचे हुए विपक्ष ने बहाना बनाया "भाई दिये तो दीपावली पर जलाए जाते हैं,मोमबत्ती किसी कांड का विरोध करने के लिए जलाते हैं, हमारी टोर्च में सेल सन 2014 से ही नहीं है, और मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज है कहिए तो सारी लाइट जला कर चार्ज कर लें।अभी ये बहस चल ही रही थी कि इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वालों ने मौके पर चौका मारा और Total Black Out कर दिया,नाराज विपक्ष घर चले गये और ट्रांजिस्टर लगा लिया और गायिका सत्ता गा रही थी "परायी हूँ परायी....."
इधर अचानक एक साथ बत्ती गुल करने की वजह से ग्रिड फेल हो गया तो मोदी नई इसके लिए विपक्षी दलों को दोषी ठहराया कि उनकी बहसबाजी में ऐसा हुआ। जब विदेशियों ने मोदी जी की सफलता का राज जानना चाहा तो संबित पात्रा ने जबाब दिया "इस सफलता का राज मोदी जी का "बचपन" से "दूरदृष्टिवान" होना है,जब  विदेशी मीडिया ने इसे स्पष्ट करने को कहा तो संबित पात्रा बोले "जब विपक्ष और मोदी जी तीसरी कक्षा में थे तो तब विपक्ष तो तीसरी कक्षा में Third स्टैण्डर्ड के पेपर देता था तो मोदी जी तीसरी कक्षा में "छठवीं"कक्षा के स्तर के पेपर देते थे,संबित पात्रा का ये जबाब सुन पब्लिक जोर से बोली "वाह!!! मोदी जी वाह" और बाहर माइक पर राग अलापा जा रहा था  "दिया जलाओ,दिया जलाओ","मोमबत्ती जलाओ', "टोर्च जलाओ" या "मोबाइल की लाइट जलाओ"

Popular posts from this blog

||मुखिया||

||खुदा का बंदा||

||आदत से मजबूर||