||संघर्ष||
ये कहानी सन 1994 की है भोपाल के छः नंबर स्थित अंकुर स्कूल की झुग्गियों में सुमेर सिंह सिचाई विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत अपने परिवार जिसमें पत्नी,तीन लड़कियों और और एक लड़के के साथ रहते थे,उस समय सुमेर सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ सचिव डॉ अमर सिंह की गाड़ी चलाते थे उनकी तीनों बेटियां घर के पास स्थित शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उ मा वि में पढ़ती थी लेकिन बेटा एक सस्ते प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिनों बाद डॉ अमर सिंह की सिफारिश पर सिचाई विभाग की कॉलोनी में दो छोटे कमरों का छोटा सा मकान मिल गया,इस कॉलोनी में अफसरों के मकान भी थे जब शाम को बच्चे खेलते थे तो अफसरों की पत्नियाँ अपने बच्चों को डांटकर घर ले जाती और कहती “चलो छोटे लोगों के बच्चों के साथ नहीं खेलते”।सुमेर सिंह का बेटा जो छोटा था घर आकर माँ से पूछता था “माँ क्या हम छोटे लोग हैं?” बेटे के मुँह से ऐसी बातें सुन माँ खामोश हो जाती लेकिन कक्षा सात और कक्षा पाँच और तीसरी में पढ़ने वाली तीनो बेटियाँ गुस्से में आ जाती थी मगर वे हालात के आगे मजबूर हो जाती थी। इन सब बातों से उसकी बड़ी बेटी अपना सारा गुस्सा पढ़ाई में निकालने लगी और अपने साथ पढ़ाई के लिए अपने छोटे भाई /बहिनो को भी बैठा लेती थी ।धीरे धीरे बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगा।जब बड़ी बेटी का दसवीं का रिजल्ट आया तो उसने परीक्षा में अंग्रेजी छोड़ चार विषयों में “डिस्टिंगशन”सहित 81% अंक आए। उसके गणित में सबसे अधिक 92 अंक मिले। जब ग्यारहवीं में प्रवेश के समय पिता ने पूछा “बेटी क्या आर्ट्स दिलवा दें?’तब बेटी तपाक से बोली “नहीं पापा में गणित लूंगी” पिता ने बहुत समझाया कि दसवीं तक तो चल गया बिना ट्यूशन के,अगर गणित लेगी तो फिर ट्यूशन लगानी पड़ेगी और इतनी मेरी हैसियत नहीं। तब बेटी बोली “नहीं पापा मैं बिना ट्यूशन के पढ़ूँगी” जब पिता के लाख समझाने के बाद बेटी नहीं मानी तो बड़ी बेटी रीना को पिता ने गणित दिलवा दिया और रीना मन लगाकर पढ़ने लगी,कभी कभी पिता को अपनी बेटियों की आंखों में अजीब सा गुस्सा नज़र आता गोया ये गुस्सा अपनी परिस्थियों के खिलाफ था,समय बीतता रहा और रीना अपनी पढ़ाई के साथ बहिन मीना,राधा और छोटे भाई आदित्य की पढ़ाई पर नज़र रखती।बारहवीं में पहुंचने पर रीना को शाला की ही व्याख्याता ने अपने घर पढ़ने के लिए बुलाया शुरू में आनाकानी के बाद पिता ने अनुमति दे दी उसकी मैडम ने कभी भी फीस के लिए नहीं बोला लेकिन पिता ने बेटी से कहा कि “बेटी विद्या मुफ्त में नहीं ली जाती कुछ न कुछ गुरुदक्षिणा जरूर देना। जब रीना फीस लेकर मैडम के पास गयी तो पहले तो मैडम ने मना किया लेकिन जब रीना ने पिता की भावनाएं बतायी तो मैडम फीस लेने के लिए राजी हो गई।जब बारहवीं का परिणाम आया तो रीना के 78% अंक आये और छोटी बहिन मीना के कक्षा दसवीं में 87% अंक आये तो जैसे मोहल्ले में तहलका मच गया सारे मोहल्ले के लोग खुद आगे आकर बधाई दे रहे थे। घर का हाल देख कर सुमेर सिंह के चेहरे पर खुशी से ज़्यादा चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं,रीना ने साफ कह दिया था कि वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगी तो पिता ने साफ मना कर दिया, जब रीना ने जिद की तो सुमेर ने बेटी को फटकार लगा दी तो रीना मायूस हो रोने लगी। गुस्से में सुमेर सिंह आफिस पहुंचा तो बेटियों के कारनामे की खबर डॉ अमर सिंह की पत्नी के कानों तक पहुंच चुकी थी। जब डॉ अमर सिंह को मामले की जानकारी आयी तो उन्होंने सुमेर सिंह को अपने पास बुलाया और पूछा “क्यों भाई सुमेर ये तुम्हारी बेटी का क्या मामला है?” तो सकपकाए सुमेर ने कहा “कुछ नही साहब बच्ची है इंजिनीयरिंग करने की जिद कर रही है,कुछ दिनों बाद समझ जाएगी” तब डॉ अमर सिंह बोले “नही,नहीं ऐसे कैसे उसकी इच्छा मार रहे हो?” उन्होंने मामले को समझा और अपनी जेब से पहले साल की फीस ₹80 हजार तुरंत दे दी और कहा “सुनो सुमेर ऐसी बेटियाँ भाग्य से मिलती है,अब कभी ये मत कहना कि वो अपनी पढ़ाई पैसे के अभाव में रोकेगी,चिंता क्यों करते हो मैं हूँ न।“डॉ साहब के मुँह से ये बातें सुनकर सुमेर की आँखों में आँसू आ गए।घर जाकर ये शुभ समाचार परिवार को मिला तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा बस बच्चो की माँ जगती बाई चुपचाप इस हंगामे को देख रही रही क्योंकि स्वयं कभी स्कूल नहीं गई थी। सुमेर ने गांव जाकर ये खबर अपने पिता को दी तो वे सुमेर पर आगबबूला हो गए और बोले “ सुमेर बाबला हो गया है क्या लड़की की पढ़ाई में रुपये लगा रहा है,अरे पगले कल को ब्याह कर दूसरे के घर चली जाएगी और उसके पढ़े-लिखे होने का मजा/फायदा वो लोग लेंगे,लेकिन सुमेर ने अपने पिता की बातों को अनसुना कर दिया क्योंकि उसकी निगाहें अपनी बेटियों के स्वर्णिम भविष्य पर लगी हुई थी।तो साहब अब गाड़ी मंजिल की ओर चल पड़ी थी । रीना की पढ़ाई के लिए डॉ अमर सिंह कुछ पैसा मुख्यमंत्री सहायता कोष तो कुछ पैसा खुद देते थे इधर पूरे मोहल्ले में सुमेर की बेटियों का सिक्का चल चुका था।कभी उसके बच्चों को दुत्कारने वाली अफसरों की बीबियाँ अपने बच्चों को "दीदीयों" के पास जाकर खेलने को कहते,जब मीना ने ग्यारहवीं में गणित लिया तो उससे सारे छोटे बच्चे ट्यूशन पढ़ने की जिद करने लगे तब मंझली बेटी मीना को अहसास हो चला था कि “रीना दीदी की तो मदद ही गयी लेकिन उसे अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी सो उसने मोहल्ले भर के बच्चों को पढ़ाना शुरु कर दिया,इसी बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार हार गयी तो डॉ अमर सिंह दिल्ली चले गए लेकिन वो जाते जाते सुमेर को सफलता की चाबी थमा गए थे और वो चाबी थी “शिक्षा”। इसके बाद मीना समझ चुकी थी कि उसके पिता के कंधे ज़्यादा बोझ उठाने में सक्षम नहीं थे सो उसने बारहवीं में 88%अंक आने के बाद भी इंजीनियरिंग करने के बजाय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय से एम एस सी गणित की और सिर्फ और सिर्फ प्रोबेशनरी ऑफीसर बनने की तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में स्टेट बैंक की परीक्षा में साक्षात्कार में जा पहुंची । साक्षात्कार में एक तरफ अन्य अभ्यर्थियों से अनेक प्रश्न पूछे तो मीना का साक्षात्कार कुछ यूँ हुआ …
आपका नाम …”
सर मीना ठाकुर
आपके पिता का नाम
सर श्री सुमेर सिंह ठाकुर
वो क्या करते हैं?
सर वे सिंचाई विभाग में वाहन चालक हैं
आपकी माँ का नाम
सर जगती बाई
वे क्या करती हैं
सर वे गृहणी है।
उनकी शिक्षा
सर वे निरक्षर है।
आपके परिवार के अन्य सदस्य है।
जी,बड़ी बहिन मीना अमेरिका के ओहायो में एक कंपनी में इंजिनियर, छोटी बहिन कम्प्यूटर साइंस से इंजिनियरिंग और छोटा भाई बारहवीं में है।
बोर्ड के सदस्य थोड़ा चौके और फिर थोड़े विचार विमर्श के बाद उसे जाने को कहा,मीना थोड़ी निराश हो गई और भारी कदमों से बाहर आयी। बेचैनी में चक्कर काट रहे उसके पिता ने पूछा “बेटी साक्षात्कार कैसा रहा?”तो मीना ने पूरा वाकया बताया तो उसके पिता उछल पड़े तब मीना बोली “पापा आप खुश हो रहे हैं मुझे तो लगता है मेरा सिलेक्शन नहीं होगा। तब सुमेर बोले “अरे बेटी तेरा ही सिलेक्शन होगा। लेकिन मीना बोली “लेकिन उन्होंने मुझसे कुछ पूछा ही नहीं” सुमेर बोले “बेटी उन्हें जो पूछना था वो उन्होंने पूछ लिया” बाद में परिणाम आया तो मीना न सिर्फ सिलेक्ट हुई बल्कि उसकी पोस्टिंग विंध्याचल भवन की स्टेट बैंक की उस शाखा में हुई जिस शाखा के ऊपर वाले आफिस में उसका पिता अक्सर विभाग के अधिकारियों को लेकर आता था।
जब सुमेर के माता पिता को याने अपने दादा दादी को घूमने के लिए रीना ने अमेरिका बुलाया जब अमेरिका के हवाई अड्डे पर दादा दादी उतरे तो उनके स्वागत में खड़ी रीना ने पूछा “दादा जी यात्रा कैसी रही?
तो दादा ने पोती के हाथ पकड़ कर बोला “बेटी मुझे माफ़ कर देना” ये सुन रीना मुस्करा दी।
आज सुमेर के परिवार में बड़ा दामाद-बेटी अमेरिका में,मंझली बेटी PO और दामाद बॉडी बरेली क्षेत्र का एक रसूखदार परिवार से है और दामाद जनपद अध्यक्ष,छोटी बेटी-दामाद बेंगलुरु में इंजीनियर और बेटा भीअमेरिका में इंजीनियर था बाद में उसने अपने गाँव के पाश बहुत बड़ा एजुकेशनल इंस्टिट्यूट खोल लिया है इसने उसकी मदद उसकी बड़ी बहिन और जीजाजी ने की
बाद में जब कुछ वर्षों बाद सुमेर ने बच्चों को बताया कि" मैं अगले साल रिटायर हो जाऊंगा तो मुझे मकान खाली करना पड़ेगा" तब सभी बच्चों ने आपस में सलाह कर पिता को कोलार क्षेत्र में 50 लाख का मकान दिलाया।