||बँटवारा||
वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बड़ौदा की सिविल लाइंस में रहते थे, वे आबकारी विभाग में आला दर्जे के अधिकारी थे ।दौलत शौहरत उनके कदम चूम रही थी।आज उनके बच्चों को उन्होंने वे सभी सहूलियत उपलब्ध करवा रखी थी जो एक पिता अपने बच्चों को दे सकता है लेकिन वीरेंद्र सिंह के पास से कुछ था लेकिन अपने बच्चों के लिए समय नहीं था,उनकी पत्नी राधा एक धार्मिक ख्यालात वाली आधुनिक महिला थी। दरअसल वीरेंद्र सिंह ग्रामीण पृष्ठभूमि के थे उनके पिता गांव के एक मध्यम दर्जे के किसान थे,वीरेंद्र बचपन से ही प्रतिभवान था,उसके पिता को सदैव उसकी पढ़ाई की फिक्र लगी रहती इसलिए वे सदैव उनकी अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाने का प्रयास में रहते थे इसी का परिणाम रहा वीरेंद्र राज्य प्रशासकीय सेवा के लिए सिलेक्ट हुए।उनके पिता ने वीरेंद्र के लिए ।मेहसाणा के प्रतिष्ठित संयुक्त पारिवार की लड़की राधा से करवाया।संयुक्त परिवार की परवरिश होने से उच्चशिक्षित, संस्कारवान ,धैर्यवान और सुशील महिला थी।वीरेंद्र सिंह चूंकि बहुत संघर्ष और गरीबी देख कर इस पद तक पहुंचे तो उन्हें लगता कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज पैसा होती है,उन्हें अपने पैसे औऱ पद का घमंड रहता था इसके चलते वे अपनी जड़ों से भी कट चुके थे और उनका स्वाभाव बहुत अहंकारी भी हो चला था उनके इस स्वाभाव का असर उनके बच्चों पर भी होने लगा हालांकि दोनों बच्चे बेहद प्रतिभाशाली थे लेकिन वे भी अपने पिता की तरह अहंकारी स्वभाव के थे दोनों में ही ये सोच विकसित हो गई थी कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज पैसा ही होता है।अपने बच्चो में विकसित हो रही इस सोच से राधा बहुत चिंतित रहती थी,वे उन्हें समझाने का बहुत प्रयास करती लेकिन बच्चे अपने पिता के प्रभामण्डल से प्रभावित रहते। जब दोनों बच्चे अपने जीवन मे नौकरी और अन्य भौतिक सुविधाओं से सुसज्जित हो गए तो उनका रवैय्या भी अपने पिता की तरह अपने आप में मस्त रहते थे उनका अपने परिवार से वैसा भावनात्मक लगाव नहीं रह गया। जब दोनों बच्चें विवाह के बाद चंडीगढ़ और शिमला में रम गए।एक रात बेटे रवि को उसकी माँ का फोन आया कि उनके पिता को गंभीर पैरालिसिस का दौरा पड़ा है तो वो अकेले पिता को देखने आया क्योंकि वो नहीं चाहता था कि उसके बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा आए उधर बेटी ने तो व्यस्तता के चलते बाद में आने की बात कही और माँ से महज पूछताछ की ओपचारिकता निभाई। जब वीरेंद्र को होश आया तो उसने अपने सामने पत्नी राधा,बेटे रवि को देख सुकून आया लेकिन सबसे ज़्यादा सुकून अपने बुजुर्ग माता-पिता को देख हुआ। बाद में डॉक्टर्स ने वीरेंद्र को उचित देखभाल के लिए कुछ दिनों बाद घर ले जाने की बात कही। रवि ने यही उनके लिए नर्स का इंतज़ाम करने को कहा लेकिन डॉक्टर्स ने कहा "बेहतर होता यदि इनकी देखभाल के लिए इनके बेटे या बेटी को पास रखा जाए,रवि ने कहा "पापा मेरे यहाँ एडजेस्ट नही कर पाएंगे" जब बेटी से पूछा गया तो वो बोली " मुझे कंपनी के काम से चार महीने के लिए एम्स्टर्डम जाना है" बेहतर हो वो भाई के साथ रहे।बच्चों का ये रवैय्या वीरेंद्र के लिए सदमे की तरह था तब बेटे को परेशान देख उसके पिताने बेटे के सिर पर हाथ फेरा और कहा "पगले चल तेरा गांव तुझे पुकार रहा है तू उससे बहुत दिनों से मिला भी नही,और रही बात तेरी देखभाल की तो मैं,तेरी माँ और बहू है तो,चल बेटा चल बहुत राह लिया इस कांक्रीट के जंगल में,अब तो तू थक भी गया होगा माया के पीछे पीछे भागते हुए,चल बेटा गांव चल तू बिल्कुल ठीक हो जाएगा अपनी माँ के आँचल में" पिता के शब्द सुन वीरेंद्र की आंखों में आंसू थे।जब वह बड़ौदा के बंगले में पहुंचा तो उसे लगा जिन चीजों को वह दुनिया में सबसे महत्वपुर्ण समझता था आज उन चीजों का कोइ महत्व नहीं रह।उसे लगा कि आज उसके बच्चे उसका बोया हुआ ही उसे लौटा रहे हैं तो उसे अपने किए पर बहुत अफसोस था,शुक्र है उसके साथ उसकी पत्नी और उसके माता पिता थे। ऊसर
ज़िंदगी में भौतिक सुख सुविधाओं का महत्व होता है लेकिन ये चीजें सभी कुछ नहीं होती। उसे आज अपनी जड़ों की ओर लौटने में बहुत सुकून मिल रहा था। उसे आज मासूस हो रहा था कि बच्चों में संस्कार रुपये पैसों से ज़्यादा जरूरी है।
हीऔर