||वक़्त का न्याय||
कमिश्नर साहब का दौरा था,दफ्तर में बहुत हलचल थी,जब कमिश्नर साहब दफ्तर के गेट के पास पहुँचे तो उन्हें गेट पर मजदूरों की भीड़ नज़र आयी तो दफ्तर में घुसने के बजाय वे मजदूरों के पास पहुँचे तब ज्ञात हुआ कि मजदूरों को पिछले डेढ़ महीने से नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है,जब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो सभी अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे जब कमिश्नर साहब ने नाराजगी जाहिर की तो ज्ञात हुआ बिल के भुगतान की फाइल वित्त अधिकारी के अप्रूवल के अभाव में मजदूरी का भुगतान नही किया जा सका है तब कमिश्नर साहब सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।जब जांच का दायरा आगे बढ़ा तो अधिकारियों की मिली भगत से त्रिपाठी बाबू को दोषी ठहराया कि फाइल उन्होंने अनावश्यक तौर पर दबा कर रखी गई थी,जबकि त्रिपाठी बाबू ने बताया कि फाइल सब इंजीनियर वर्मा जी अपने साथ ले कर गये थे लेकिन अधिकारीयों ने षड्यंत्र पूर्वक त्रिपाठी बाबू की दराज में रखवा दी गई थी,नतीजा त्रिपाठी जी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालप्रभाव से निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय बैतूल कर दिया गया।त्रिपाठी जी ने लाख अपनी सफाई दी मगर सब बेकार इस षड्यंत्र के आगे एक न चली।बेचारे त्रिपाठी जी दुनिया की नज़र में बदनाम अलग हुए।लोग उन पर तरह तरह के फिकरे कसने लगे उनकी पत्नी ,बच्चे ये सोच कर परेशान कि अब उनकी पढ़ाई और घर के खर्चो का क्या होगा? देखते देखते छः महीने बीत गये त्रिपाठी जी के परिवार की हालत बहुत खराब थी,इन छः महीनों में उनकी जमा पूंजी भी खत्म हो चली थी,वे इस दफ्तर से उस दफ्तर औऱ इस अधिकारी से अधिकारी के दरवाजे तक जूते घिसते रहे मगर कोई सार्थक परिणाम नही निकला इधर परिवार भोपाल में और वे बैतूल में दो जगह के खर्चों ने मानों उनकी कमर तोड़ दी।
एक दिन बैतूल में उनके पास एक अनजान नम्बर से फोन आया तो मालूम चला भोपाल से सबइंजीनियर वर्मा जी धर्मपत्नी थी वे रोते हुए बोली ",भैया कल जेल रोड पर वर्मा जी का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है ,उन्हें O निगेटिव खून की जरूरत है लोगों ने बताया आपके बेटे और आपका ब्लड ग्रुप O निगेटिव है,हम आपके बेटे के पास गये थे मगर आपके परिवार ने मदद करने से मना कर दिया है। अभी "कोरोना" महामारी की वजह से सभी कुछ बंद है, कृपया हमारी मदद कीजिए मैं आपसे अपने पति की गलतियों के लिए माफी मांगती हूँ अगर उन्हें कुछ हो गया तो हमारा क्या होगा कल उनका आपरेशन होने वाला है,आपरेशन में ज़्यादा खून की जरूरत होगी " ,तब त्रिपाठीजी ने श्रीमती वर्मा को ढांढ़स बंधाया और पूरा सहयोग करने आश्वासन दिया और कहा अभी ट्रेन और बस सभी बंद पड़े है मैं अपने बेटे को समझाता हूँ वो आपको सहायता करेगा और मैं भी प्रशासन की अनुमति लेकर समय पर भोपाल पहुंचने की कोशिश करूंगा। इसके बाद त्रिपाठी जी ने अपने परिवार को बमुश्किल समझाया और कहा अगर आज हम अपनी तकलीफों और उनके किये अन्याय के बारे में सोचते रहेंगे तो हम ईश्वर को क्या मुँह दिखाएंगे,पिता की उदारता देख उनका बेटा वर्मा परिवार की मदद के लिए तैयार हुआ और इधर त्रिपाठी जी प्रशासन की अनुमति लेकर अखबार की गाड़ी में बैठ भोपाल के लिए रवाना हुए।रास्ते में उन्हें लगा ये ईश्वर का न्याय भी विचित्र है ।
अगले दिन भोपाल वे सुबह नौ बजे तक पहुंचे और सीधे नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे तब तक वर्मा जी को आपरेशन थियेटर में ले जाया चुका था औऱ त्रिपाठीजी का बेटा उन्हें खून दे रहा था, वर्मा जी का सारा परिवार उनसे क्षमा मांगता रहा।जब दोपहर में जब त्रिपाठी जी जी खून देने की बारी आई तो उनका बेटा उनके पास वाले पलंग पर लेटा था और उसे अपने पिता के बड़प्पन पर गर्व हो रहा था और कमरे की छत ताकते त्रिपाठी जी "वक़्त के ईश्वरीय न्याय" पर हैरान थे।