||अपराधी||


इंटर मीडिएट का अंतिम पर्चा देकर निकले बच्चे "गणित" के पर्चे में अपने मिलने वाले अंको का गुणा-भाग लगा रहे थे।फिर सभी कूदते फांदते  घर निकल पड़े,कुछ के चेहरे पर परीक्षा निपट जाने की खुशी तो किसी के चेहरे पर भविष्य  की चुनौतियों की आशंका से तनाव में थे राजन ,श्याम,अफ़ज़ल और कार्तिक में घनिष्ठ दोस्ती होने के बावजूद उनमें आगे निकलने की होड़ थी। बाते करते करते  नहर के किनारे किनारे घर की ओर दौड़ते रहे।फिर गांव की चौपाल पर आकर सभी अपने अपने घर की तरफ चले गए। हवेली में  घुसते ही राजन को एक अजीब सी चहल पहल  नज़र आयी, घर के नौकर-चाकर बदहवासी में दौड़ रहे थे। कोई कुछ तो कुछ  लाने में व्यस्त थे। जब राजन ऊपर पहुंचा तो रसोई से तरह तरह की सुगंध आ रही थी।राजन जिससे ये पूछता कि क्या हो रहा है ?तो वो दूसरे से पूछो कह कर आगे बढ़ जाता।तभी बड़े भैया और मंझले भैया के बच्चे बबलू,चिंटू और पिंकी एक दूसरे के कपड़े पकड़े अपनी ट्रेन  पूरी हवेली में दौड़ा रहे थे और जोर जोर से गा रहे "नयी चाची आएगी,चाचा के होश उड़ाएगी" उनका ये गीत सुन राजन हैरान हो गया।वो  रसोई में घुसा तो देखा दोनों भाभियाँ पकवान बनाने में लगी थी और राजन को देख मुस्करा उठी,राजन डलिया में से मठरी  उठा कर खाने लगा,जब माँ से चहल-पहल का कारण पूछा तो धीरे से बोली ताई जी से पूछ तब समोसे तलती ताई जी बोली "तेरी सगाई होने वाली है" ये सुन राजन का हाथ मठरी खाते खाते रुक गया।तभी मंझली भाभी बोली "इसी बात पर राजू का मुँह मीठा कराओ" वो जोर से चीखा "मंझली भाभी" तभी बड़ी भाभी बोली "राजू जितना चिल्लाना है चिल्ला लो आनेवाली तुम्हारी बोलती बंद कर देगी" बड़ी भाभी की इन बातों ने आग में घी का काम किया तो तैश में आकर राजन ने पास रखी पीतल की प्लेट बड़ी भाभी की तरफ तेजी से फेंकी ।चेहरे की तरफ आती प्लेट  को हाथों से रोकने की कोशिश की तो प्लेट हाथ से टकराई तो खून का फुव्वारा  फुट फड़ा।  चीख सुन बाहर से पिताजी और ताऊजी दौड़े दौड़े आए।बड़ी भाभी को तुरन्त गांव से 15 किमी दूर एक डॉक्टर के पास ले गए  उनके हाथ में ग्यारह टांके आए। राजन की इस हरकत से गुस्से में आए ताऊजी ने उसकी जमकर कुटाई कर दी। जैसे तैसे घर में शांति आई,रात साढ़े आठ बजे राजू के होने वाले ससुराल पक्ष के लोग आए,राजू अपने सूजे हुए चेहरा लेकर बैठा रहा।सगाई की रस्मों के दौरान उसने जब भी नानुकुर करता तो उसे ताऊजी की घूरती आंखे शांत  कर देती।जैसे तैसे सगाई का कार्यक्रम निपटा तो रात में माँ और भाभियों की बातें सुन उसे लगा जैसे वो किसी कुंए में जाकर कूद कर मर जाए क्योंकि जब उसने सुना कि शादी की तारीख दस दिन बाद की तय पायी गई है।  अब तो राजन को लगा उसकी जिंदगी जैसे तबाह हो गयी हो। उसकी माँ राजन को प्यार से समझाते हुए बोली "अभी शादी हो जाने दे,गौना तभी करवाएंगे जब तू कहेगा"
धीरे धीरे  घर में शादी की तैयारियां जोर पकड़ने लगी राजन मो कभी लगता बकरे को काटने की तैयारी चल रही थी कभी लगता उसके सपनो का जनाजे की तैयारियां चल रही हो ।कहीं पंछी उड़ न जाए इस डर से ताऊजी ने सख्त पहरा लगा रखा था।बारात आयी और नानुकुर के बीच सारी रस्में पूरी हो गईं।बहु बिदा हो कर घर आ गई।राजन ने घूँघट में छिपी  लड़की की तरफ आंख उठा कर भी नहीं देखा।जब  घर की महिलाओं ने राजन को दूसरे माले पर बहु के कमरे में जाने को कहा तो वो उन पर बरस पड़ा,आवाज़ सुन आधी रात ताऊजी आए और राजन की गर्दन पकड़ कर बहु के कमरे में धकिया आए,घर वालों को यज्ञ समाप्ति जैसी अनुभूति हुई,सभी सुकून से अपने अपने कमरों में चले गए।ताऊजी द्वारा धकियाए और जमीन पर गिरा राजन बहुत देर तक वैसे ही पड़े पड़े रोता रहा,आधे घण्टे बात उसे पलंग से चूड़ियों की खनक ने उसकी नींद तोड़ी क्या देखता है रात के एक बजे चुके थे,पलंग पर एक स्थूलकाय आकृति नज़र आई अब राजन का गुस्सा सातवें आसमान पर था उसे लगा उसकी बर्बादी का कारण यही लड़की नज़र आई सो वो तेजी से पलंग की तरफ लपका और लड़की को घसीटते हुए दालान की तरफ खुलने वाली खिड़की में से धक्का दे दिया रात के सन्नाटे में एक चीख सुनाई दी।अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक काफी पहले से घर से भाग जाने की तैयारी करके बैठे राजन ने अपना सूटकेस उठाया और घर से गांव से पन्द्रह किमी दूर स्टेशन नीचे खड़ी एक सायकल पर भाग निकला,इस सुटकेश में कुछ रुपया उसकी अंक सूचियां और दूसरा जरूरी सामान था। जब वो स्टेशन पहुंचा तो एक लंबी दूरी की गाड़ी सिंग्नल  न होने की वजह से खड़ी हुई थी वो दौड़कर सामबे खड़े डिब्बे में घुस गया,रात के दो ढाई बजे सारे यात्री और टीसी तक सोया हुआ था।थोड़ी देर बाद सिग्नल क्लियर हुआ और गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली और धड़धड़ाते हुए गाड़ी पूरी रफ्तार से जा रही थी, चार सादे चार के बीच उसे कोच में कुछ हलचल सुनाई दी,शायद अगला स्टेशन आने वाला था,जब टीसी गेट के पास आया तो  उसने राजन को उठा दिया जब उससे पूछताछ कर अगले स्टेशन उतारने की  धमकी  देने लगा और राजन उनसे गिड़गिड़ाने लगा जब तेज तेज आवाजे आने लगी तो मुम्बई की ओर अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहे रंजीत सिंह निकल आये और टीसी,दो पुलिस वालों और राजन की बातें सुनने लगे जब पुलिस वाले राजन को चोर समझ मारने लगे तो उन्होंने हस्तक्षेप किया और टीसी से उसकी  टिकट मय जुर्माने सहित भरने की बात कहीं और उसे कूपे में अंदर लाकर अपनी सीट बैठा लिया फिर उससे प्यार से पूछा “बेटे मैंने तुम्हारी मुम्बई तक टिकट ली है अगर तुम्हें कहीं आगे या कहीं और जाना हो तो बताओ तब जान बचाने के लिए राजन ने उन्हें अनाथ आश्रम से भाग आने की झूठी कहानी सुना दी।तब रंजीत सिंह ने अपनी पत्नि से सलाह कर अपने साथ अपने घर ले जाने पर सहमत हो गए और घर में अपने गैरेज में रहने की जगह दे दी कुछ दिन बाद जब राजन ने पढ़ा कि यू पी बोर्ड का रिजल्ट आया है उसने अपने अंक देखे तो उसके अंक 88% आए फिर किसी तरह उसकी अंक सूची का इंतजाम किया और मुम्बई के एक अच्छे कॉलेज में कॉमर्स में प्रवेश दिलवा दिया।रंजीत सिंह के लिए राजन बहुत काम का बंद साबित हुआ वो उनके घर और फेक्ट्री में स्टोर संभालने/हिसाब किताब रखने में सहायता करने लगा।समय धीरे धीरे बीतने लगा और राजन की जगह गेरेज से घर के एक कमरे तक बन गयी।रंजीत सिंह ने उसे सी ए का कोर्स भी करवा दिया। जब राजन को घर से भागे हुए नौ साल ही गये तब एकाएक रंजीत सिंह मन ही मन राजन की शादी अपनी बेटी से करवाने की इच्छा पालने लगे इस बात का अहसास राजन को हो चला था।तब उसने रंजीत सिंह से कुछ बचपन के मितों से मिलने की बात कह कर बड़ी हिम्मत से अपने गांव जाने की इच्छा जाहिर की और उनकी अनुमति से गांव रवाना हुआ।जब वो मथुरा पहुंचा तो उसे ज्ञात हुआ कि उसके गांव तक एक पैसेंजर जाती है फिर उस ट्रेन में गांव के लिए रवाना हुआ रास्ते में उसे तरह तरह के विचार आने लगे सबसे ज़्यादा चिंता उस लड़की की  होने लगी,क्या वो ज़िंदा होगी या नहीं ?अगर मर गयी होगी तो मेरा क्या होगा? इसी उधेड़बुन में वो  स्टेशन पर उतर तांगे से घर रवाना हुआ रास्ते भर वो आस पास की चीजों को निहारने लगा इन नौ सालों में  यहां बहुत कुछ बदल गया था,गांव तक पक्की सड़क बन गयी थी और गांव पर शहर बनने का भूत सवार हो चुका था ।घर के पास पहुंच कर उसका दिल जोरो से धड़क रहा था,बड़ी हिम्मत कर उसने घण्टी बजाई थोड़ी देर बाद एक किशोरवय बालक ने दरवाजा खोला, राजन ने अंदाजा लगाया कि जरूर ये बबलू होगा। “जी आपको किससे मिलना है?” राजन चौकते हुए अपने ताऊजी का नाम लेकर बोला “जी बद्रीधर दीवान साहब हैं?” ये सुन  वो किशोर चौक और बोला “आप रुकिए” कहकर अंदर चला गया।थोड़ी देर बाद क्या देखता है कि  घर के लगभग सारे लोग बाहर आ गए थे।तब झुर्रियों के बीच वो पहचान गया ये उसकी बड़ी भाभी थी उसकी बड़ी भाभी बोली “जी कहिए आप कौन”राजन की आंखों से झरझर आंसू बहने लगे वो बड़ी भाभी के पैरों में गिरकर रोने लगा और बोला “भाभी मैं आपका राजू” राजन का इतना कहना ही था कि मानो वहां बम फूट गया,बड़ी  भाभी थरथराते स्वर में बोली राजू,मेरे बेटे!! बच्चो के अलावा सभी उससे लिपट लिपट कर रोये। लगभग बीस मिनट दरवाजे पर ये क्रम चला।फिर उसे सभी अंदर ले गए। धड़ाधड़ ये सूचना  बड़े भैया,मंझले भैया, पिताजी और अन्य रिश्तेदारों तक पहुंची।थोड़ी देर में सभी घर पहुंच गए सभी ने उसको गले लगा लिया।घर रिश्तेदारों से भर गया सिवाय ताईजी और ताऊजी के,उसे लगा वे लोग  शायद नाराज होंगे,बाद में मिलेंगे।राजन अपने सामने जुटी भीड़ को अपने गांव भागने से लेकर उसके सी ए बनने की कहानी सुनने को बेताब था।देर शाम तक उसे मालूम चला उसके भागने के कुछ दिनों बाद ताऊजी और उसकी ताईजी चल बसी,क्योंकि सभी ने उसके भागने का दोष ताऊजी पर मढ दिया और इसकी  ग्लानि का सदमा वे बर्दाश्त नहीं कर पाए,उस लड़की के बारे में बताया गया कि उसके धक्का दिए जाने से वो नीचे बिछी एक खाट पर गिरी और इसमें उसका एक पैर टूट गया।बाद में उसे उसके घर वापिस भेज दिया।ये सुन राजन को बहुत शांति मिली।अगले दिन जब सुबह उठ कर गांव का चक्कर लगा कर लौटा तो घर में एक सुंदर सी युवती नज़र आने लगी वो कभी कभी बिना कुछ कहे उसे चाय नाश्ता दे जाती,जब बड़ी भाभी से उसके बारे में पूछा तो वे बोली “वो मेरे भाई की बेटी है” चार दिन कैसे निकले उसे मालूम ही नहीं चला और जब उसके जाने का वक़्त आया तो सभी उसे स्टेशन छोड़ने आये सिवाय उसकी बड़ी भाभी के,उसने जब इस बारे पूछा तो माँ बोली “वो आती होगी” राजन गेट पर खड़ा था,गाड़ी। छूटने में चंद मिनट बाकी थे तभी दूर से बड़ी भाभी दौड़ते हुए आ रही थीं उनके साथ उनकी भतीजी थी वे जल्दी जल्दी आई और उस लड़की का सामान उसके कूपे  में रखते हुए बोली “सुन राजू ले संभाल अपनी अमानत मैंने पिछले नौ साल तक संभाल रखी थी,अब और नहीं संभाल सकती,इसकी जिम्मेदारी अब तेरी है इसे खुश रखना।ये तेरी ताऊजी की अंतिम इच्छा थी” ट्रेन धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही थी और इधर वो लड़की याने क्षमा लगातार रोए जा रही थी रिश्तेदार पीछे छूट रहे थे इधर गाड़ी की रफ्तार थी या क्षमा के रोने की राजन को समझ नही आ रहा था,बहरहाल एक अपराधी की वापसी जरूर हो रही थी।

Popular posts from this blog

||मुखिया||

||खुदा का बंदा||

||आदत से मजबूर||