||माँ||
जोधपुर के जाने माने करोड़पति सेठ दीवान वंशीधर पर लक्ष्मी की कृपा अपरंपार थी,मगर वो कहते है न भगवान यदि इंसान को सब कुछ दे देता तो फिर इंसान को क्यों याद करता,तो भगवान ने दीवान साहब के यहाँ भी एक ऐसी कमी छोड़ दी थी जिससे वो भी दिन रात भगवान को याद करते रहते थे कारण था उनके बेटे मानवेन्द्र का मानसिक तौर पर कमजोर होना । दीवान साहब ने देश विदेश का कोई डॉक्टर नही छोड़ा लेकिन सभी ने जबाब दे दिया था और ईश्वर का न्याय देखिए इसके बाद उनके यहाँ कोई औलाद नहीं हुई क्योंकि सेठानी सुरुचि ने जब बेटे को जन्म दिया तो कुछ संक्रमण की वजह से कोई और बच्चा होने की संभावना खत्म हो गई।वंशीधर की ये तकलीफ उनके भाइयों में हर्ष का विषय था,उन्हें लगता कि आज नहीं तो कल ये सारी दौलत उन्ही को मिलेगी। मगर सेठानी ने अभी भी उम्मीद नहीं थी,उन्होंने अपने मानसिक तौर पर अविकसित लड़के मानवेन्द्र का विवाह करने का निर्णय किया। उनके लड़के के लिए लड़कियों की लाइन लग गई।एक से बढ़ कर एक पैसे वाले रईस में अपनी बेटियों का रिश्ता सेठजी के लड़के से करवाने की होड़ लग गई।पैसों वालों का यूँ अपनी लडकियों के शादी प्रस्ताव देना अनेक आशंकाओं को जन्म देने लगा तो उसने किसी गरीब घर की लड़की की तलाश शुरू कर दी। तभी उन्हें उनके घर खाना बनाने वाली पंडिताइन ने कोटा के पास गांव में एक गरीब किसान का पता बताया जिसके चार बच्चों में सबसे बड़ी लड़की बरखा जो बारहवीं पास कर चुकी थी,वो देखने में बेहद सुंदर उसके नाक नक्श काफी तीखे थे। जब सेठानी ने उसे देख तो देखती रह गयी।
बरखा की पिता किशन को जब सेठानी के प्रस्ताव के बारे में पता चला तो उन्हें सहसा विश्वास ही नही हुआ वो झटपट तैयार हो गये लेकिन बरखा को ये रिश्ता मंजूर नहीं था,उसे बहुत समझाया गया तब वो इस शर्त पर तैयार हुई कि उसकी शिक्ष वो आगे जारी रखेगी सेठ वंशीधर और सुरीचि को उसकी ये शर्त मंजूर थी ।शादी के तीन साल बाद बरखा गर्भवती हुई तो जैसे घर में खुशी की लहर छा गई इसी बीच बरखा ने बी ए के साथ साथ सिलाई,कढ़ाई और अन्य काम सीख लिए थे।
बरखा के माँ बनने की ख़बर ने सारे शहर में सेठ वंशीधर का नाम चर्चा में था ,सभी दीवान परिवार को बधाई दे रहे थे और उनके भाइयों को इस खबर ने निराश कर दिया क्योंकि उन सभी की नज़र दीवान साहब की संपत्ति पर थी,जब मेहमानों ने कहा"" बरखा चलो आखिर तुमने दीवान एम्पायर को उसका वारिस दे ही दिया क्या नाम सोच रखा है लड़के का" तो बरखा बोली "लड़का या लड़की देना तो ईश्वर के हाथ में है " तब सुरुचि बोली"भगवान के हाथ में कुछ नहीं सब हमारे हाथ में है,हमारे घर में लड़का ही होगा,वही हमारे वंश को आगे बढ़ाएगा" अपनी सास के मुँह से ऐसी बातें सुन बरखा डर सी गयी लेकिन वो चुप हो गयी। कुछ दिनों बाद एक दिन सुबह सुरुचि बरखा से बोली "बरखा चलो बेटा अस्पताल चलना है" बरखा ने जब प्रश्न भरी निगाहों से सुरुचि को देखा तो उन्होंने थोड़े कठोर स्वर में कहा "ज़्यादा मत सोचो जो कहा जा रहा है चुपचाप करो" सुरुचि का ये रूप देख बरखा डर सी गयी।
अस्पताल पहुँचने पर जब बरखा को मालूम चला कि उसका भ्रूण परीक्षण करवाया जा रहा है तो पहले उसने विरोध किया लेकिन सुरुचि का रौद्र रूप देख कर वह सहम गयी। डॉक्टर ने रिपोर्ट घर भिजवाने की बात कही गयी।दोपहर बताया गया कि सुरुचि एक लड़की को जन्म देने वाली है तो सुरुचि ने बरखा से एबॉर्शन करवाने की बात कही तो उसने ऐसा करने से इंकार किया तो सुरुचि बोली "यहाँ वही होगा जो हम चाहते हैं और तुम वही करोगी जो हम कहेंगे" जब रात में सब सो रहे थे तो बरखा घर से भाग खड़ी हुई और सीधे अपने पिता के यहाँ पहुँची तो उन्होंने उसे शरण देने से इंकार कर दिया और कहा कि "सेठानी जी के हम पर बहुत अहसान हैं हम उनसे गद्दारी नहीं कर सकते जा बेटा जा अपने घर लौट जा नही तो हम बर्बाद हो जाएंगे,तेरे छोटे भाई बहिनो का भविष्य बर्बाद हो जाएगा,भगवान के लिए जो वो कहते है वही कर।" तब बरखा हताश और निराश लौट गयी। अगले दिन जब सुबह सुबह सुरुचि बरखा के घर आयी तो उसके पिता ने सारी बातें बतायी तो सुरुचि लौट गयी ये कहते हुए कि ",कोई भी खबर मिले तो हमें बताना" इधर बरखा चुपचाप मुम्बई आ गयी और उसने एक बड़ी फेक्ट्री में कपड़े बनाने का काम शुरू कर दिया,मोहल्ले वालों को बताया कि वो एक विधवा है ,जब नौ महिने बाद उसे लेबर पेन शुरू हुए तो मोहल्ले के लोग उसे सरकारी हॉस्पिटल में ले गए,जब बरखा को होश आया तो नर्स बोली " बधाई हो बेटी तुम्हे बेटा हुआ है" ये खबर सुन बरखा बुरी तरह से चौक गई ,उसने पूछ ",क्या ये सच ही?"नर्स बोली ",हाँ बेटी हाँ ले अपने बेटे को गोद में ले।बेटे को गोद में लेकर बरखा को लगा वो "दुनिया की सबसे खुशनसीब माँ है"
उसने घर वापस लौटने का इरादा त्याग दिया क्योंकि जो लोग उसके बेटे को मारने पर आमद थे वो ऐसे लोगों से कोई संबध रखना नहीं छाती थी।अब फेक्ट्री सुपरवाइजर ने उसे अपने बच्चे को फेक्ट्री के क्रेश में रखने लगी,धीरे धीरे समय बीतता रहा जब उसका बेटा रोहन आठ साल का हुआ तो उसने अपनी माँ को आकर बताया बाहर कचरे के डिब्बे में एक बच्ची मिली है लेकिन उसे कोई हाथ नहीं लगा रहा है तो वो दौड़ कर वहाँ पहुँची एक बच्ची को कोई वहाँ छोड़ गया था लेकिन कोई उसे लड़की होने के कारण कारण छू नहीं रहा था बरखा को अपनी सास की बातें याद आ रही थी तो उसने कहा "मैं पालूंगी इस लड़की को"उसे लोगों ने काफी समझाया कि इसे किसी अनाथालय में डाल दो लेकिन वो नहीं मानी और उसने उसके गोद लेने की औपचारिकता पूरी की। गरीबी की मार झेल रहे परिवार में एक और सदस्य आ जाने से बरखा ने और मेहनत शुरू कर दी। कुछ सालों बाद दोनों बच्चे उसका सहयोग करने लगे और देखते देखते सालों बीत गए।
एक दिन सुबह चार बजे फोन की घँटी बजी उधर फोन पर कोलकाता से रोहन बोल रहा था वो वहां एक अंतरराष्ट्रीय ड्रेस डिजायनिग कंपनी में बड़े ओहदे पर था,वो बोला "मां मैंने तुम्हारे और बिट्टी के दिल्ली के हवाई टिकट भेजे है वहाँ मुझे एक विदेशी कंपनी द्वारा ड्रेस डिजायनिग का इंटरनॅशनल पुरुस्कार में ट्रॉफी और पचास लाख रुपये मिल रहे है मैं चाहता हूं कि इस मौके पर आप और बिट्टी मौजूद रहे रोहन की आवाज रुआंसी हो गई तो माँ और बिट्टी की आंखे भीग गई।
जब सोमवार को कपड़ा भवन में कपड़ा मंत्री द्वारा रोहन को पुरुस्कार दिया जा रहा था तो बरखा और बिट्टी जोर जोर से ताली बजा रहीं थीं।प्रोग्राम खत्म होने के बाद जब तीनो वहाँ से निकल रहे थे तो सहसा सूट पहने एक व्यक्ति आया और बोला "एक्सक्यूज़ मी मिस्टर रोहन दीवान" रोहन पलटा और बोला "जी कहिए" वो बोला "क्राउन इंटरनेशनल क्लॉथ मिल की चेयर पर्सन श्रीमती सुरुचि दीवान आपसे मिलना चाहती हैं" अपनी सास का नाम सुन बरखा बुरी तरह से डर गई। इधर जब रोहन सुरुचि से मिलने पहुंचा तो अपने सामने अपने बेटे का जवान रूप देख सुरुचि भावविभोर होकर रोहन को गले लगा बैठी और बोली बेटा मैं तुम्हारा केरियर ग्राफ देख रही थी तुम्हारे पापा अजीत दीवान है,रोहन बोला "जी" तो वे बोली ",बेटे तुम्हारी मां बरखा कहां है? तो वो बोला "वे मेरे साथ आई है" तो सुरुचि लंबे लंबे डग भरते हुए बरखा तक पहुंची इतने सालों बाद अपने सामने सुरुचि को अपने सामने देख बरखा डर गई तो सुरुचि उसके गले लग गईं और रो रो कर बताने लगी कैसे वंशीधर के भाइयों ने अस्पताल वालोँ से मिल कर भ्रूण टेस्ट रिपोर्ट बदल दी थी और इसके लिए डॉक्टर और नर्स को एक एक करोड़ रुपये देने की बात कही थी लेकिन जब नर्स को पूरे पैसे नहीं मिले तो उसने तेरे जाने के दी साल बाद हमें ये सच्चाई बताई, इसके तीन साल बाद तेरे ससुर चल बसे और तेरा पति पिछले साल गुजर गया।"मां और सुरीचि कि बात सुनकर रोहन सन्नाटे में था उसने रोती हुई अपनी मां के कंधे पर हाथ रखा और बोला "सुनिए मिसेज़ सुरुचि दीवान हो सकता है आप आपके पति का नाम वंशीधर दीवान हो,हो सकता है आपके बेटे का नाम अजीत दीवान हो,ये सब बातें मैं नहीं जानता जो बात मैं जानता हूँ कि मेरी माँ का नाम बरखा दीवान है और इतना जानना मेरे लिए काफी है।" फिर वो अपनी मां से बोला "चलो मां,चलो बिट्टी" वे तीनों जा रहे थे और सुरुचि उन्हें दूर जाता देख रही थी और फूट फूट कर रो रही थीं।