||नीयत||
जबसे खबर आई थी कि रज्जो बुआ जीवन के अंतिम दौर में है और उनके दोनों भतीजों को सवाईमाधोपुर बुलाया है क्योंकि वे अपनी करोड़ो की संपत्ति दान करना चाहती हैं,ये खबर सुनकर अवधेश और राजेश की तो जैसे बांछे खिल गयी उनके परिवार में घी के दिये जलाए जा रहे थे सब भगवान से मन्नत माँग रहे थे कि संपत्ति उनके नाम हो जाए। मगर रामेंद्र सिंह ठाकुर जो (अवधेश और राजेश के पिता) रज्जो बुआ के भाई थे अपनी जिज्जी को बहुत अच्छे से जानते थे कि उन्हें कोई बरगला नही सकता सकता था,इसलिए वे निश्चिंत थे कि उनकी बहन कोई गलती नहीं कर सकती थी,जब हफ्ते भर बाद सभी लोग ।निश्चित की गई तारीख पर सवांईमाधोपुर पहुंचे तो क्या देखते हैं कि वहां बुआ जी ने और भी लोगों को बुला रखा था।खैर साहब फिर एक एक कर के लोगों को बुलाना शुरू किया और पूछा कि ",ये संपत्ति उन्हें क्यों दी जाए?" अब सभी अपनी अपनी नीयत और सीरत के हिसाब से जबाब दे रहे थे,कोई कुछ कहता तो कोई कुछ कहता,आखिरी में वे तीन सवाल पूछती थी ....(1) इस संपति का उपयोग आप कहाँ करेंगे?
(2)इस संपत्ति का उपयोग किस काम में बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
(3) आपकी नज़रों में दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति क्या है?
,जब सभी आकांक्षी अपना अपना मंतव्य दे चुके तो आखिरी में उनके भतीजों का नंबर आया तो अवधेश ने अपने छोटे भाई राजेश को पहले आकर अपने विचार रखने को कहा तो राजेश ने पहले सवाल के जबाब में कहा "इस संपत्ति का उपयोग मै एक बड़ी धर्मशाला बनाने में करूँगा" दूसरे सवाल के जबाब में कहा "इस संपत्ति का उपयोग ऐसी जगह नहीं करना चाहिए जिससे चार पैसे की कमाई न हो" और तीसरे सवाल के जबाब में कहा "सबसे बड़ी संपत्ति माता पिता की सेवा है"
अब अवधेश की बारी आई तो वे पहले सवाल के जबाब में बोले"इस संपत्ति का उपयोग मैं दो बड़े अनाथ आश्रम और उसी आश्रम जे पास एक बड़ा स्कूल बनाने में करूँगा" तो बुआजी ने पूछा क्यों ? तो अवधेश बोले "एक आनाथ आश्रम बुजुर्गों के लिए ताकि आप जैसे बुजुर्गों को आप जैसा एकाकीपूर्ण जीवन यापन न करना पड़े,दूसरा आश्रम अनाथ बच्चों के लिए ताकि उनके जीवन को सही दिशा मिल सके और स्कूल इसलिए कि वे अपने जीवन में ऐसा कुछ करें कि उनका जीवन गरीबी और अभाव से मुक्त रहे औऱ ये बच्चे अनाथलय में रह रहे बुजुर्गों के जीवन और अनुभव से ऐसी शिक्षा मिल सके जिससे भविष्य में बुजुर्गों का आश्रम खाली रहे और सभी बुजुर्गों को किसी परिवार का सहारा मिल सके।
दूसरे सवाल के जबाब में कहा "इस संपत्ति का उपयोग अपने परिजन जिसमें पुत्र/पुत्री /पत्नी शामिल है ,के लिए बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि परायी संपति का उपयोग परहित में किया जाना चाहिए। तीसरे सवाल के जबाब में उन्होंने कहा "दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति "शांति" और "संतोष" है। चौकते हुए बुआजी बोली "और माता पिता की सेवा?" तो अवधेश मुस्कराते हुए बोले " माता-पिता की सेवा संपत्ति नहीं मेरा कर्तव्य है" बुआजी ने कहा आपके इस निर्णय से आपके बच्चे नाराज नहीं होंगे ,तो वे बोले "मेरा मानना है कि पूत कपूत तो का धन संचय और पूत सपूत तो का धन संचय,मेरे दिए हुए हैं संस्कार इतने मजबूत है कि वो जानते है कि कौन सा निर्णय उनके लिए सही है और क्या गलत?" मेरे बच्चे अपने जीवन में अपना लक्ष्य पा चुके हैं अब उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं है सिवाय मेरे आशीर्वाद के,जो उनके साथ हमेशा ही है।"
अवधेश की बातें सुन बुआजी मुस्कुरा कर अपने भाई रामेंद्र को देखा जिनकी गर्दन गर्व से ऊंची थी।