||बुरे काम का बुरा नतीजा||


बात रेलवे कॉलोनी की है रामबहादुर कुशवाह और देवेंद्र सिंह परम मित्र थे लेकिन जहाँ रामबहादुर पढ़ने बहुत होशियार था तो देवेंद्र का मन पढ़ाई से ज़्यादा खेल में लगता था लेकिन इन बातों से उनकी मित्रता पर कोई फर्क नहीं पड़ता था,बीतते समय के साथ रामबहादुर लगातार एक कक्षा के बाद दूसरी कक्षा की पायदान चढ़ता चला गया और देवेंद्र  लॉन्ग जम्प,, हाई जम्प और एथेलिटिक्सस खेलों तीन तीन बार  नेशनल खेलने के बाद भी  बमुश्किल नौंवी तक ही पहुँच पाया।इधर रामबहादुर सीधी भर्ती में स्कूल में  प्राचार्य बन गया तो देवेंद्र अपने पिता के डेयरी के धंधे में लग गया।एक दिन दोनों मित्र एक पहाड़ी के पास परिवार जन के साथ पिकनिक मनाने गए और अचानक देवेंद्र के हाथ में किसी सामान से निकला पुराना पेपर हाथ आ गया,उसमें दिल्ली सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए पुलिस विभाग में विशेष भर्ती अभियान में विशेष  भर्ती निकली थी, चूंकि देवेंद्र इसी वर्ग से था तो वह इस अखबार को ध्यान से पढ़ने लगा इसमें एस आई के खासी तादाद में पद निकले थे,मगर इसकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक था,तब वह अफसोस जाहिर करते हुए अपना माथा पीटने लगा, देवेंद्र के पिता की प्रबल इच्छा थी कि वह पुलिस में थानेदार बने।जब देवेंद्र यह भर्ती का ऐड पढ़ शोक मना रहा था तो उसके पीछे उसका मित्र रामबहादुर खड़ा था।उसे अपने मित्र का यूँ शोक मनाना अखर गया। कुछ दिनों बाद रामबहादुर ने देवेंद्र को फोन किया "यार देवेंद्र मैंने तेरी दसवीं और बारहवीं का जुगाड़ करवा दिया है अब तुम चाहो तो अपने पुलिस में थानेदार बनने का सपना पूरा कर सकते हो,रामबहादुर की ये बात सुन  देवेंद्र मन मयूर नाच उठा। मोहल्ले पड़ोस के लोगो को बड़ा आश्चर्य हुआ कि सिर्फ नौंवी पास देवेंद्र कैसे पुलिस में भर्ती हो सकता है ।खैर साहब देवेंद्र अपने तीन तीन खेलों में नेशनल  सर्टिफिकेट की बदौलत उसकी एस आई के पद पर चयन भी हो गया और दिल्ली सरकार ने उसकी तैनाती तुग़लक़ रोड थाने कर दी। लोगों की नज़र से बचने के लिए दोनों मित्रों ने मुरैना से हट कर ग्वालियर में अगल बगल प्लॉट खरीद कर शानदार/आलीशान मकान बनवाए।समय बीतता रहा देवेंद्र दिल्ली पुलिस में थानेदार बन गया तो उधर रामबहादुर स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पहुंच गया।
आजकल देवेंद्र की तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी और रामबहादुर ग्वालियर में ही पदस्थ था। एक बार जब देवेंद्र के परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ने पर उसने छत पर कुछ निर्माण कार्य  करवाने लगे तो रामबहादुर के परिवार जनों ने विरोध किया  क्योंकि इस निर्माण कार्य के कारण उनकी हवा और धूप रुकने का अंदेशा था,शुरुआती बहसबाजी के बाद यह मामला इतना तूल पकड़ गया पता ही नही चला और बात हाथापाई  तक पहुंच  गई। देवेंद्र के बेटों ने रामबहादुर के मंझले लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया।बात पुलिस तक पहुंच गई। जब इस मामले की जानकारी देवेंद्र को हुई तो ग्वालियर आया तब तक  उसके तीन लड़को  और दामाद को जानलेवा हमले के आरोप  में  गिरफ्तार किए जा चुके थे।देवेंद्र  और रामबहादुर में बातचीत  के दौरान  तीखी बहस हो गई। इस झगड़े ने दोनों परिवार में पर रमानेंट  दरार आ गई।इस घटना के दो महीनों बाद दिल्ली पुलिस को  देवेंद्र के खिलाफ फर्जी मार्कशीट होने की शिकायत मिली। इस शिकायत से देवेंद्र समझ चुका था कीसकव पीछे कौन है। मामले की जाँच जब आगे बढ़ी तो देवेंद्र ने रामबहादुर को अपनी पुरानी  दोस्ती का वास्ता देकर मामले को दुश्मनी भुला कर माफ करने की गुहार लगायी लेकिन रामबहादुर ने इस मामले में अपना हाथ होने से इनकार किया। निराश देवेंद्र ने राजनैतिक जुगाड़ भी लगाई लेकिन कुछ दिनों की शांति के बाद फिर मामला गर्म हो जाता।जब माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र,भोपाल ने इस मार्कशीट को अपने यहाँ से जारी होने से इंकार जर दिया याने फर्जी करार दिया।देवेंद्र को दिल्ली पुलिस ने पहले निलंबित किया बाद में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने पर बर्खास्त कर दिया। आज ये मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।किसी जमाने के परम मित्र आज जरा सी बात पर जानी दुश्मन बन गए।इन दोनों परिवार के हालात पर किसी शायर ने कहा  है कि
"दुश्मनी जम के करो मगर इतनी ये गुंजाइश रहे
कल को यदि दोस्त हो तो मिल के शर्मिंदा न हों।

Popular posts from this blog

||मुखिया||

||खुदा का बंदा||

||आदत से मजबूर||