||फख्र||
अभि और मिनी को हमेशा अपने पेरेंट्स खासकर अपने पिता से ये शिकायत रहती थी कि उन्हें वो सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जो दूसरे बच्चों को खासकर उनकी कक्षाओं के साथियोँ की तुलना में। वे अपनी शिकायतें अपनी माँ से उल्हाने के तौर पर करते तो माँ उन्हें समझाने की कोशिश करती लेकिन बच्चे तो बच्चे ठहरे वो कहाँ मानते उनकी शिकायत हमेशा बनी रहती ।जब गीता पति रविन्द्र को बच्चों ये बाते बताती तो वो मुस्करा कर खामोश हो जाता।
कई बार कहते कि कि अमुक बच्चा पंद्रह हजार के जूते पहन कर आता है,वो बच्चा बीस हज़ार का मोबाइल रखता है,वो बच्चा अमुक महंगी कोचिंग में जाता है आदि आदि। बच्चों की बातें सुन माँ कहती बेटा जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए तो बच्चे कहते हम तो जब नौकरी करेंगे तो बड़ी चादर खरीदेंगे,बोर हो गए आपकी छोटी चादर ओढ़ ओढ़ कर।बच्चों की ये बातें गीता के मन को ठेस पहुँचाती लेकिन रविन्द्र उसे शांत रहने के लिए कहता।
एक दिन शाम को रविन्द्र घर आया तो बेटी मिनी कुछ क्राफ्ट का सामान लेने के लिए बाज़ार ज्ञे के लिए बोलने लगी तो रविन्द्र उसे स्टेशनरी की दुकान ले गया तो पास की गारमेंट की एक बड़ी दुकान से एक लड़की निकली तो उसे देख मिनी बोली "अरे पापा मेरी सहेली अश्मिता निकल रही है दुकान से अपने पापा के साथ" फिर उसने अश्मिता को आवाज दी तो वो वहाँ रुक गयी तो मिनी तुम यहाँ?तो अश्मिता के पापा बोले "बेटा हम यहां माल की डिलीवरी करने आये थे,हम इस शोरूम के बच्चों के कपड़े सिलते हैं और अश्मिता उन कपड़ो में बटन टांकती है"मिनी ये बात सुन बहुत दंग रह गयी तो अश्मिता के पापा बोले "बेटी मैं आए दिन बीमार रहता हूँ और कोई काम नहीं करता घर का खर्च अश्मिता की छोटी बहन और इनकी माँ ही निकालती है, कभी कभी मैं सोचता हूँ कि अगर ये बच्चे न होते तो क्या होता?" अश्मिता ने अपनी नज़र नीची कर ली शायद वो शर्मिंदा हो रही थी तो माहौल को हल्का करने के लिए सभी को आइसक्रीम खिलवाई।घर आकर मिनी थोड़ा शांत हो गई।
तीन दिन बाद जब गीता ने याद दिलवाया कि आपको मेरी रिपोर्ट लेने जाना है तो दोनों बच्चे और गीता के साथ रिक्शे से गए ये शहर का "डॉ बत्रा" का अस्पताल था ,हॉस्पिटल में अंदर जाकर जब वे रिपोर्ट लेकर माँ की दवाई लेने हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर्स में पहुँचे तो आज चौकने की बारी अभि की थी क्योंकि उसकी क्लास का टॉपर अफ़ज़ल काउंटर पर था,वो अभि को देख नज़रे चुराने लगा तो तभी उसकी नज़र रवींद्र पर पड़ी तो उसने कहा "अंकल नमस्ते" तो रवींद्र बोला ",नमस्ते बेटा मैं तुमको पहचान नहीं पाया" तो वो बोला "अंकल मैं अफजल जिसकी कोचिंग की फीस आपके आफिस से मिलती है" तो वो बोले "अच्छा,अच्छा"बेटा ऐसे ही मेहनत करते रहो,इस दुकान में तो तुम शाम को ही बैठते हो न" वो बोला ",जी अंकल' जब बच्चो ने सारा माजरा जानना चाहा तो रास्ते में उसबे बताया कि हम ऑफिस के सभी लोग पैसे चंदा कर शहर के कुछ प्रतिभाशाली बच्चो की मदद करते है"अपने पापा की ये बातें सुन दोनों बच्चे बोले ",पापा वी प्राउड ऑफ यू" ये सुन रविन्द्र ने मुस्करा कर गीता की तरफ देखा और वे दोनों मुस्करा दिए।
फिर इस घटना के बाद मिनी और अभि को अपने माता पिता से कोई शिकायत नहीं रही।